'जादुई मई' और 'जीत' का क्या है कनेक्शन?
तृषा ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'करुप्पु' की कई शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। फिल्म के को-स्टार सूर्या और डायरेक्टर आरजे बालाजी के साथ पर्दे के पीछे के पल शेयर करते हुए तृषा ने लिखा, 'मेरी जादुई मई ने कहा, जीत के लिए एक और जीत। बस भगवान की कृपा। 'करुप्पु'।'
तृषा ने यह साफ नहीं किया कि इस 'जीत' का क्या मतलब है। लेकिन फैंस ने कमेंट सेक्शन में अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि उनका इशारा फिल्म 'करुप्पु' की सफलता के साथ-साथ, अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की तमिलनाडु चुनाव में हुई शानदार जीत की तरफ भी है।
विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भावुक हुईं तृषा
पिछले कुछ समय से तृषा और विजय के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। 4 मई को विजय की पार्टी (TVK) चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन तृषा का 43वां जन्मदिन भी था। वहीं 10 मई को विजय ने बाकी दलों के समर्थन से बहुमत हासिल कर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
इस शपथ ग्रहण समारोह में तृषा भी शामिल हुई थीं। वहां वे विजय के माता-पिता से मिलती नजर आईं। जब विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, तब तृषा काफी भावुक हो गईं, जिसका वीडियो भी सामने आया है। अगले दिन तृषा ने इस समारोह की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्यार हमेशा बुलंद होता है।'
तृषा और विजय
तृषा और विजय तमिल सिनेमा की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ने साथ में 'घिल्ली', 'तिरुपाची', 'आथी', 'कुरुवी' और हाल ही में आई सुपरहिट फिल्म 'लियो' में साथ काम किया है। हालांकि, दोनों कलाकारों ने अपने रिश्तों को लेकर चल रही अफवाहों पर खुलकर कभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और पोस्ट फैंस के बीच हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Jr Ntr ने फैंस के सपोर्ट के लिए किया उनका शुक्रिया, ड्रैगन की झलक और प्राशांत नील के बारे में लिखी यह खास बात