रवि मोहन और पत्नी आरती
- फोटो : सोशल मीडिया
साइबरबुलिंग पर भी अभिनेता ने की टिप्पणी
वह आगे कहते हैं, ‘जब मेरा तलाक हो जाएगा और मेरी जिंदगी फिर से सामान्य हो जाएगी। मेरे खिलाफ साइबरबुलिंग बंद हो जाएगी, तब मैं वापस आऊंगा। मैं सब कुछ देख रहा हूं, जो कुछ भी हो रहा है, मुझे उसकी पूरी जानकारी है। 23 साल तक मैंने दिन-रात काम किया है। मेरी 95 प्रतिशत फिल्में सफल रही हैं। यह बात मुझे खुद कहनी पड़ रही है, इसलिए मुझे थोड़ा अजीब लग रहा है। लेकिन मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, वह अपनी कड़ी मेहनत से ही कमाया है।’
महिलाओं के सम्मान पर दिया बड़ा बयान
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि मोहन ने कहा कि महिलाओं का पूरा सम्मान करते हैं। वह फेमिनिज्म के पक्ष में अलग ढंग से बात करते हैं। रवि मोहन ने कहा, ‘मेरी सबसे बड़ी गलती यह थी कि मैं इतने साल तक चुप रहा। मैंने बहुत लंबे समय तक चीजों को बर्दाश्त किया। लोग फेमिनिज्म की बातें करते हैं। आखिर यह है क्या? क्या कोई इसे सच में समझता है? मैंने ऐसी फिल्में बनाई हैं, जो महिलाओं के पक्ष में और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाती हैं। मैंने अपनी फिल्मों में हमेशा महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया है। ऐसे में कोई यह कैसे कह सकता है कि मैं महिलाओं को नहीं समझता? मेरी मां ने मेरी परवरिश इस तरह से नहीं की है। लोग आज भी मेरी फिल्म 'पेरानमाई' के डायलॉग्स दोहराते हैं। मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि महिलाएं शक्तिशाली होती हैं और वे सम्मान की हकदार हैं।’
रवि मोहन और कथित गर्लफ्रेंड केनिशा
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी से तलाक और कथित गर्लफ्रेंड केनिशा से दूरियों की क्या रही वजह?
जब रवि मोहन का पत्नी से तलाक का मामला सामने आया तो उन पर रिश्ते में धोखा देने के आरोप लगे। पत्नी आरती ने रवि पर बेवफाई का इल्जाम लगाया। लेकिन रवि ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा। इसके बाद वह सिंगर केनिशा फ्रांसिस के साथ नजर आने लगे। उन्हें अपने जिंदगी का अहम हिस्सा बताया। लेकिन शुक्रवार देर रात एक पोस्ट करते हुए केनिशा ने रवि मोहन के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया। इनके ब्रेकअप की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। इसी दौरान रवि मोहन की पत्नी ने भी एक पोस्ट की, जिसमें वह अपनी डिग्निटी और बच्चों को लेकर बात करती दिखीं। यह सभी बातें कहीं ना कहीं रवि मोहन के व्यवहार पर सवाल उठा रही हैं।