पत्नी के साथ थलापति विजय, तृषा कृष्णनन
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले भी साथ नजर आया यह जोड़ा
तृषा और विजय का रिश्ता नया नहीं है। इनके रिश्ते को लेकर लंबे वक्त से अफवाहें उड़ती रही हैं। दोनों को कई माैकों पर साथ देखा गया। विजय की पत्नी ने भी तलाक की अर्जी ने अभिनेता के कथित अफेयर का जिक्र किया। इसके बाद भी तृषा और विजय के रिश्ते को लेकर बातें होने लगी। बता दें कि यह दोनों कई फिल्मों में साथ अभिनय कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म सेट ही इनका प्यार परवान चढ़ा था। विजय के बारे में बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' होगी। इसके बाद वह पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे।