सोशल मीडिया पर विवाद
'वॉल ऑफ ग्रेट्स' की दीवार पर लिखे निर्देशकों के नामों को लेकर अब सोशल मीडिया पर अल्लू को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। लोग अल्लू अर्जुन की आलोचना कर रहे हैं क्योंकि कुछ बहुत बड़े और पुराने निर्देशकों की तस्वीरें इसमें नहीं हैं। जैसे- शंकर, राम गोपाल वर्मा, पुरी जगन्नाथ, के विश्वनाथ, विट्ठलाचार्य, बापू, जंध्याला जैसे कई नाम हैं।
यूजर्स की प्रतिक्रिया
कुछ यूजर्स का कहना है कि एटली, ऋषभ शेट्टी जैसे नए निर्देशक तो हैं, लेकिन पुराने दिग्गज क्यों नहीं? कई यूजर्स मानते हैं कि यह दीवार उन निर्देशकों की लगती है, जिनके साथ अल्लू अर्जुन ने काम किया है या भविष्य में काम करना चाहते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शंकर नहीं हैं, राम गोपाल वर्मा नहीं हैं, तो यह 'ग्रेट्स' की दीवार कैसी?' कुल मिलाकर, सिनेमा हॉल का उद्घाटन तो भव्य हुआ, लेकिन 'वॉल ऑफ ग्रेट्स' ने चर्चा और विवाद दोनों बटोर लिया है।
क्या है 'वॉल ऑफ ग्रेट्स'
अल्लू सिनेमाज द्वारा यूट्यूब पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अर्जुन के नए सिनेमा हॉल का भव्य इंटीरियर दिखाया गया। सिनेमाहाल में एक खास दीवार दिखाई गई है, जिसे 'वॉल ऑफ ग्रेट्स' कहा गया है। इस दीवार पर कई बड़े भारतीय निर्देशकों की तस्वीरें लगी हैं, जिनमें एसएस राजामौली, सुकुमार, त्रिविक्रम श्रीनिवास, मणिरत्नम, एटली, ऋषभ शेट्टी, प्रशांत नील, लिजो जोस पेलिसरी, राजकुमार हिरानी, संजय लीला भंसाली, संदीप रेड्डी वांगा और कुछ विदेशी निर्देशक भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: 'रामायण' की कौशल्या ने शेयर की रणबीर कपूर के साथ तस्वीर, बताईं तीन महत्वपूर्ण बातें; लिखा- 'लव यू आरके'