फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इरुमुडी' देख बेबी नक्षत्रा के फैन हुए धनुष, बाल कलाकार को वीडियो कॉल करके की तारीफ; जानिए क्या कहा?

Wed, 26 Aug 2026 07:30 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Dhanush Praised Baby Nakshatra: फिल्म ‘इरुमुडी’ दर्शकों के साथ-साथ अब सेलेब्स को भी काफी पसंद आ रही है। अभिनेता धनुष ने फिल्म देखने के बाद बेबी नक्षत्रा की जमकर तारीफ की है। इसी बीच धनुष का एक वीडियो भी वायरल है। जानिए इसमें क्या है खास?
विज्ञापन
रवि तेजा, बेबी नक्षत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रवि तेजा की हालिया रिलीज फिल्म ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। इसी बीच अभिनेता-निर्माता-निर्देशक धनुष ने फिल्म की चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी नक्षत्रा के अभिनय की प्रशंसा की। जानें क्या बोले धनुष? 

विज्ञापन


नक्षत्रा के अभिनय के हुए कायल
धनुष ने हाल ही में फिल्म ‘इरुमुडी’ देखी। इसे देखकर वह फिल्म में रवि तेजा की बेटी का किरदार निभाने वाली नक्षत्रा की एक्टिंग से काफी प्रभावित हुए। इसके बाद धनुष ने फिल्म ने निर्देशक शिवा निर्वान को कॉल किया और नक्षत्रा की काफी तारीफ की। इसके बाद शिवा ने धनुष और नक्षत्रा के बीच एक वीडियो काल अरेंज की।
इस बातचीत के दौरान धनुष ने नक्षत्रा के माता-पिता से उनकी बेटी की प्रशंसा की। धनुष ने नक्षत्रा से कहा कि वह उनसे एक्टिंग सीखना चाहते हैं। अंत में धनुष ने नक्षत्रा को भविष्य के लिए दुआ दी।  नक्षत्रा के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किए गए इस वीडियो ने कुछ देर में ही फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

विज्ञापन

इरुमुडी - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं नक्षत्रा 
‘इरुमुडी’ नक्षत्रा की पहली फिल्म नहीं है। वह साउथ सिनेमा की कई फिल्में में काम चुकी हैं।

  • 2024 में प्रभुदेवा अभिनीत तमिल फिल्म 'पेट्टा रैप' से उनहोंने अभिनय की शुरूआत की थी।
  • इसके बाद 2025 में मलयालम फिल्म 'एन्नुम स्वंथम पुण्यलन' में वह नजर आईं।
  • हाल ही में वह पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ 'आई, नोबडी' में नजर आईं थीं।
  • नक्षत्रा ने डॉ. शिवराजकुमार अभिनीत कन्नड़ फिल्म 'डैड' की शूटिंग भी की है, जो फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन में है।
विज्ञापन

इरुमुडी - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म इरुमुडी का कलेक्शन 
फिल्म इरुमुडी सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 75 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में रवि तेजा, प्रिया भवानी शंकर, सई कुमार अहम किरदारों में है। फिल्म 21 अगस्त 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें