फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toxic Teaser: यश के 39वें बर्थडे पर रिलीज हुआ 'टॉक्सिक' का टीजर, दो घंटे में मिले 8 लाख से ज्यादा व्यूज

Wed, 08 Jan 2025 10:48 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Toxic Teaser-Yash Birthday: रॉकिंग स्टार यश का आज 39वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर फिल्म निर्माताओं ने टॉक्सिक का म्यूजिकल टीजर रिलीज किया है, जिसमें यश का लुक देखकर प्रशंसकों बेहद उत्साहित हो गए हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
टॉक्सिक से यश का लुक - फोटो : सोशल मीडिया
आज 8 जनवरी को साउथ अभिनेता यश अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। केजीएफ 1 और केजीएफ 2 में अपनी बेहतरी परफॉर्मेंस से सभी के दिलों में खास जगह बना चुके यश की आगामी एक्शन फिल्म टॉक्सिक का टीजर सामने आ चुका है। टॉक्सिक के टीजर में यश एक नाइट कल्ब में लड़कियों के साथ मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन

2 of 6
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
टॉक्सिक का टीजर हुआ रिलीज
केवीएन प्रडोक्शन ने कुछ ही देर पहले फिल्म टॉक्सिक का म्यूजिकल टीजर रिलीज किया है। फिल्म निर्माताओं ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें यश की फिल्म के लुक का ही एक पोस्टर दिखाई दे रहा है। इस पोस्टर का लुक रेड रंग का है, जिसमें यश टोपी पहने नजर आ रहे हैं। इस लुक के साथ निर्माताओं ने लिखा, 'स्वागत है आपका अदम्य संसार में #टॉक्सिकदमूवी..' इसके साथ ही फिल्म टॉक्सिक का म्यूजिकल टीजर का यूट्यूब लिंक दिया है #TocixBirthdayPeek  
विज्ञापन

3 of 6
टॉक्सिक मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
नाइट क्लब में दिखी यश की मस्ती
टॉक्सिक के टीजर में यश एक नाइट क्लब में नजर आ रहे हैं। उनका स्वैग प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। अपने शानदार कलाकारों और गीतू मोहनदास के निर्देशन के साथ, टॉक्सिक का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है।
Game Changer: अमेरिका में होंगे राम की गेम चेंजर के सीमित प्रीमियर शो? तमिल-हिंदी संस्करणों लेकर बड़ी अटकलें

4 of 6
आज रॉकिंग स्टार का है जन्मदिन - फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज का है प्रशंसकों को इंतजार
केजीएफ और केजीएफ 2 के बाद यश फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगे। आज टीजर रिलीज के बाद से ही यश के प्रशंसक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉक्सिक में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे कई बेहतरीन अभिनेत्रियां दिखाई दे सकती हैं। हाई-ऑक्टेन गैंगस्टर ड्रामा फिल्म टॉक्सिक को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
रॉकिंग स्टार यश - फोटो : एक्स - KVN
निर्माताओं ने टीजर रिलीज का किया था वादा
टॉक्सिक के टीजर रिलीज से पहले यश का एक और लुक सामने आया था, जिसमें वह टोपी पहने नजर आए। पूरी तस्वीर लाल रंग में दिखी। साथ ही यह भी लिखा था कि यश के जन्मदिन पर 10.25 पर फिल्म टॉक्सिक को लेकर कुछ खास आएगा। फिल्म निर्माताओं ने वादे के अनुसार टॉक्सिक का म्यूजिकल टीजर रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टॉक्सिक व्यूज - फोटो : सोशल मीडिया
जानिए यट्यूब पर टॉक्सिक के टीजर को मिले कितने व्यूज 
यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है। टॉक्सिक के टीजर को यूट्यूब पर रिलीज हुए अभी सिर्फ डेढ़ घंटा ही हुआ है और इसे 3 लाख के ऊपर के व्यूज मिल चुके हैं। वहीं यश के प्रशंसक भी फिल्म को लेकर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे रॉकिंग स्टार यश', एक और प्रशंसक ने लिखा, 'ये क्या था यार... ऑउटस्टेंडिंग माइंड ब्लोइंग, बोले एक दम झक्कास', एक और प्रशंसक ने लिखा, 'मॉन्सटर इज बैक', एक और प्रशंसक ने लिखा, 'टॉप क्लास, ब्लॉकबस्टर मूवी..' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें