निर्माताओं का पोस्ट
'टॉक्सिक' मूवी के निर्माताओं ने आज एक्स हैंडल पर यश का एक शानदार पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में यश नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका चेहरा धुएं के पीछे छुपा हुआ है। पोस्टर देखकर लग रहा है कि यह फिल्म के किसी लड़ाई का सीन है क्योंकि चारों तरफ आग, धुआं, और लाशें पड़ी दिखाई दे रही हैं। इस पोस्टर के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा है कि कल सुबह 10:10 बजे, 08-01-2026 को उस एक चीज का खुलासा किया जाएगा जिसके बारे में उन्होंने पहले चेतावनी दी थी। हालांकि, पोस्टर में साफ नहीं लिखा है कि कल यश के जन्मदिन पर 'टॉक्सिक का पोस्टर', 'टॉक्सिक का टीजर', या फिर 'टॉक्सिक का ट्रेलर' दिखाया जाएगा।
यश का जन्मदिन
कन्नड़ एक्टर यश 8 जनवरी 2026 को अपना 40वां जन्मदिन मनाएंगे। इस खास अवसर पर 'टॉक्सिक' फिल्म के निर्माता कुछ खास घोषणा करेंगे। यश ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ टीवी सीरियल 'नंदा गोकुला' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया और टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाई। टीवी इंडस्ट्री में छाने के बाद यश ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। साल 2008 में आई 'मोगीना मनसु' फिल्म से एक्टर ने डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'KGF' और 'KGF 2' से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। अब वह फिल्म 'Toxic movie' में नजर आएंगे।