फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani: 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने कियारा आडवाणी को जन्मदिन पर दिया तोहफा? पोस्टर जारी कर लिखी प्यारी बात

Fri, 31 Jul 2026 12:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Advani Birthday: अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस बीच 'टॉक्सिक' की टीम ने उन्हें खास तोहफा दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं। वह आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर पहले से ही फैंस बधाई दे रहे हैं। इस बीच 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने खास अंदाज में अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। इसे मेकर्स की तरफ से उनका तोहफा माना जा रहा है।
विज्ञापन


नए पोस्टर में क्या है?
'टॉक्सिक' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर 'नादिया' के रूप में कियारा आडवाणी का एक नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में अभिनेत्री लाल रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी गहरी नजर से लेकर उनके शीयर आउटफिट तक, पोस्टर में भरपूर ग्लैमर झलक रहा है।

टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब
'टॉक्सिक' की टीम ने किया विश
'टॉक्सिक' की टीम ने अभिनेत्री की फोटो वाला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा 'हमारी नादिया को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।'




फैंस ने दी बधाई
इस पोस्ट पर फैंस तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'जन्मदिन की बधाई, कियारा आडवाणी! आपको ढेर सारी खुशियां, ब्लॉकबस्टर सफलता और यादगार परफॉर्मेंस वाला एक और साल मिले। ऐसे ही चमकती रहें!' 
दूसरे ने लिखा, 'ऐसी आंखें जो सब कुछ कह देती हैं। जन्मदिन की बधाई।' 
कुछ लोगों ने इस मौके का फायदा उठाते हुए इस फिल्म के ट्रेलर की भी मांग की।
विज्ञापन

टॉक्सिक में कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम-@kiaraaliaadvani
किसलिए फिल्म को कहा हां?
हाल ही में एक इंटरव्यू में कियारा ने बताया कि उन्होंने 'टॉक्सिक' के लिए हां क्यों कहा। उन्होंने फेमिना को बताया कि उन्हें हमेशा से गहरी कहानी और कई परतों वाले किरदारों में दिलचस्पी रही है। इसी बात ने उन्हें इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की ओर आकर्षित किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नादिया का किरदार बहुत अच्छे से लिखा हुआ और डिटेल में लगा।

दुबई में क्यों बस गए आर माधवन? बताई बड़ी वजह; कहा, 'मेरे सभी टैक्स भारत में भरे जाते हैं, मैं पहले भारतीय हूं'

कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'?
अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' में कियारा के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी हैं। कई बार टलने के बाद, यह फिल्म 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें