फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावेरी आंदोलन के प्रदर्शनकारियों ने 'जन नायकन' के पोस्टर फाड़े; थिएटर का घेराव किया, रोकी फिल्म की स्क्रीनिंग

Thu, 30 Jul 2026 06:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cauvery Stir In Mandya: कावेरी नदी के जल के बंटवारे को लेकर कर्नाटक में आक्रोश देखा जा रहा है। मांड्या में प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके चलते तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व एक्टर विजय की फिल्म 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग रोक दी गई।
विज्ञापन
जन नायकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ कार्यकर्ताओं ने आज गुरुवार को मांड्या में कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) के उस आदेश के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन तेज कर दिया, जिसमें कर्नाटक को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के लिए 15 दिनों तक रोजाना कावेरी नदी का 3,500 क्यूसेक पानी छोड़ने को कहा गया है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की फिल्म 'जन नायकन' के पोस्टर फाड़े।

विज्ञापन


विजय की फिल्म पर विवाद का असर?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कावेरी जल विवाद का असर विजय अभिनीत फिल्म 'जन नायकन' पर दिख रहा है। कर्नाटक के मांड्या में कावेरी जल विवाद को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह दबाव में न आए और तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी न छोड़े। गुरुवार को कन्नड़ कार्यकर्ताओं ने मांड्या में अपना विरोध और तेज कर दिया। 

सिनेमाघर का किया घेराव, 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग रद्द
मांड्या में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व अभिनेता विजय की फिल्म 'जन नायकन' के पोस्टर फाड़ दिए। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से दबाव में न आने और तमिलनाडु को कावेरी का पानी न देने की अपील की। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने गुरुश्री सिनेमा का घेराव कर लिया, जहां 'जन नायकन' दिखाई जा रही थी। प्रदर्शनकारियों ने मैनेजमेंट से बातचीत की और फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने की मांग की। इसके बाद मैनेजमेंट इसे रद्द करने के लिए सहमत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

CWRC के निर्देश के खिलाफ लगाए नारे
प्रदर्शनकारियों ने थिएटर के बाहर फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और CWRC के निर्देश के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर (जिला कलेक्टर) के जरिए राज्य सरकार को एक मेमोरेंडम दिया, जिसमें तमिलनाडु को कावेरी का पानी न देने की अपील की गई और मांड्या में किसानों के आंदोलन को सपोर्ट किया गया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, 'मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, कृपया उन्हें (संबंधित अधिकारियों को) बताएं कि हमारे पास पीने का पानी भी नहीं है और न ही हमारे मवेशियों के लिए पानी है। लोग बहुत मुश्किल हालात में हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि राज्य में पीने के पानी की कमी को देखते हुए कर्नाटक कावेरी का एक बूंद पानी भी नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने तमिलनाडु को पानी छोड़ा, तो आंदोलन और तेज हो जाएगा।

फिल्म 'जन नायकन' के बारे में
फिल्म 'जन नायकन' की बात करें तो यह फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में लगी। साउथ के साथ-साथ हिंदी पट्टी में भी फिल्म 'जन नेता' के नाम से रिलीज हुई है और सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। यह विजय की आखिरी फिल्म है। इसमें पूजा हेगड़े, प्रकाश राज और बॉबी देओल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें