क्यों पोस्टपोन हुई 'टॉक्सिक'?
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में फिल्म के पोस्टपोन होने की वजह बताई है। मेकर्स के मुताबिक यह फिल्म भारतीय और विदेशी दर्शकों तक पहुंच के लिए बनाई गई है। यह 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। हालांकि अभी की अनिश्चितता और मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज नहीं होगी।
19 मार्च को होने वाला था क्लैश
आपको बता दें कि 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में यश स्टारर 'टॉक्सिक' और रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज होने वाली थीं। 'धुरंधर 2' के पहले पार्ट 'धुरंधर' ने पिछले साल दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। दुनियाभर में इस फिल्म ने 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली है। दोनों की रिलीज को बड़ा क्लैश माना जा रहा था। हालांकि 'टॉक्सिक' के पोस्टपोन होने से यह क्लैश टल गया है।