'टॉक्सिक' का प्रोमो
निर्माताओं ने आज 'टॉक्सिक' का खास प्रोमो रिलीज किया, जिसका नाम 'लेडीज एंड लेडीज' रखा गया। इसमें फिल्म की मुख्य अभिनेत्री नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी की खास झलक दिखाई गई।
लोगों की प्रतिक्रिया
'टॉक्सिक' के प्रोमो पर एक्स (X) पर लोग अपनी अलग-अलग राय पेश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार टीजर से उत्साह दोगुना हो गया है', दूसरे यूजर ने लिखा, 'गैंगस्टरों की दुनिया में, वह एक राक्षस है', एक और यूजर ने लिखा, 'बच्चे कृपया दूर रहें', एक यूजर ने लिखा, 'टॉकिस्क की हर नई झलक फिल्म को पहले से कहीं ज्यादा भव्य बना रही है।'
रोमांटिक और एक्शन से भरपूर फिल्म
एक और यूजर ने लिखा, 'शानदार महिला कलाकारों की टोली, यश की दमदार उपस्थिति और गीतु मोहनदास की दूरदृष्टि दर्शकों की उम्मीदों को लगातार बढ़ा रही है', एक यूजर ने लिखा, 'एक रोमांटिक और एक्शन से भरपूर फिल्म।', एक यूजर को मेलिसा के किरदार में रुक्मिणी वसंत का लुक बेहद पसंद आया। एक यूजर ने रुक्मिणी के लिए लिखा, 'अपनी शानदार अदाओं और बेजोड़ शालीनता से सहजता से सबका ध्यान खींच रही हैं'