पहले दिन कितना कमा सकती है 'टॉक्सिक'?
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'टॉक्सिक' के दुनिया भर में आज पहले दिन 100-120 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद है। यश की वापसी इस फिल्म को इन बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ ओपनिंग-डे की चर्चा में ला सकती है। हालांकि इसकी फाइनल रैंकिंग इस बात पर निर्भर करेगी कि एडवांस बुकिंग का उत्साह असल में कितने दर्शक सिनेमाघरों तक खींच पाता है।
'टॉक्सिक' को किन चीजों का मिल सकता है फायदा?
भारत में, अकेले हिंदी वर्जन से 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का अनुमान है। अगर यह दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग करती है, तो यह 'केजीएफ 2' के बाद यह आंकड़ा पार करने वाली दूसरी कन्नड़ फिल्म बन जाएगी।
फिल्म की बड़े पैमाने पर रिलीज, यश की पूरे भारत में लोकप्रियता, 'केजीएफ' फैक्टर और किसी बड़ी सीधी टक्कर का न होना, इन सबने मजबूत ओपनिंग की उम्मीदों को बढ़ाया है। खबरों के मुताबिक, 'टॉक्सिक' दुनिया भर में 12,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।