यश का पोस्ट
यश ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी रिद्धिमा पंडित और दोनों बच्चों के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर विदेश के वेकेशन के दौरान की लग रही है। इस तस्वीर में चारों एक साथ बेहद खुश लग रहे हैं।
यश ने फैंस को दी नए साल की बधाई
एक्टर यश ने अपने परिवार के साथ प्यारी फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'हम सब बहुत सारी शुभकामनाओं के साथ 2026 में प्रवेश कर रहे हैं। हमारी तरफ से आपके परिवार को यह साल ढेर सारे प्यार और खुशियों से भरा हो। नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं।'
यश का वर्कफ्रंट
यश जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आएंगे। यह एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है। इस फिल्म को गीतू मोहनदास और यश ने लिखा है। इसे गीतू मोहनदास निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी हैं। इनके अलावा इस फिल्म में तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय, टोविनो थॉमस और सुदेव नायर जैसे कलाकारों के होने की भी बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें: प्रभास की 'स्पिरिट' के पोस्टर ने जीता सेलेब्स का दिल, कटरीना कैफ से लेकर कियारा आडवाणी ने किया पसंद..