स्पिरिट का पोस्टर
पोस्टर में प्रभास घायल अवतार में दिख रहे हैं। उनकी पीठ पर जख्म और पट्टियां दिख रही हैं। वे शर्टलेस हैं, हाथ में शराब की बोतल है और मुंह में सिगरेट है। तृप्ति डिमरी सिगरेट जलाती दिख रही हैं। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'भारतीय सिनेमा। अपने अजनुबाहु को देखें। नए साल 2026 की शुभकामनाएं।' इस पोस्टर ने तुरंत सबका ध्यान खींचा।
सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं
कई बॉलीवुड और साउथ स्टार्स ने पोस्टर को लाइक किया। कियारा आडवाणी, जान्हवी कपूर, तमन्ना भाटिया और कटरीना कैफ के अलावा भी कई सेलेब्स ने इस पोस्ट को पसंद किया है। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी खूब तारीफ की। कुछ ने इसे संदीप की पिछली फिल्मों जैसा बताया, लेकिन ज्यादातर लोग उत्साहित हैं।
'स्पिरिट' के बारे में
'स्पिरिट' में प्रभास और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। प्रकाश राज, विवेक ओबेरॉय और कंचना भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। कोरियाई एक्टर मा डोंग-सेओक (डॉन ली) के भी होने की खबर है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। यह फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Spirit Poster: नए साल में प्रभास का फैंस को तोहफा; रिलीज हुआ 'स्पिरिट' का पहला पोस्टर, साथ दिखी तृप्ति डिमरी..