फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tovino Thomas: बॉलीवुड में क्यों एंट्री नहीं करना चाहते टोविनो थॉमस? लाल सिंह चड्ढा का भी मिल था ऑफर

Fri, 06 Sep 2024 12:52 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता टोविनो थामस ने हाल ही में एक साक्षात्कार में खुलासा किया है कि वह क्यों बॉलीवुड की फिल्मों में काम नहीं करना  चाहते हैं।
विज्ञापन
टोविनो थॉमस - फोटो : इंस्टाग्राम- टोविनो थॉमस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोविनो थॉमस मलयालम सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं। अपने अभिनय से उन्होंने फैंस के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। हाल ही में वह बॉलीवुड में काम करने की संभावना को लेकर खुलकर बात करते नजर आए। 
विज्ञापन

Stree 2 Collection: 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर 'स्त्री 2' ने रचा इतिहास, 22वें दिन बटोरे इतने करोड़

इस वजह से ठुकराई लाल सिंह चड्ढा

इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि लाल सिंह चड्ढा में उन्हें एक भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन वह इस किरदार को निभा नहीं सके। टोविनो के मुताबिक काम में व्यस्तता की वजह से उन्हें इस फिल्म के प्रस्ताव को ठुकराना पड़ा था। थॉमस ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, "हर इंडस्ट्री में बहुत से बेहतरीन कलाकार हैं, इसलिए मैं उन इंडस्ट्री में बाहरी व्यक्ति के तौर पर जाकर उनसे वह किरदार नहीं छीनना चाहता। मैं किसी भी इंडस्ट्री में काम करना पसंद करूंगा। हालांकि, वह किरदार मलयाली होना चाहिए जो मुंबई या हैदराबाद में रह रहा हो। वरना मुझे ऐसे कोई मतलब नहीं दिखता।"

विज्ञापन

अपनी फिल्मों से कुछ न कुछ सीखते हैं अभिनेता

अभिनेता वर्तमान में 12 सितंबर को मलयालम, हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होने जा रही एक्शन ड्रामा 'एआरएम' की रिलीज की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बातचीत में अभिनेता ने साझा किया कि उन्हें अपनी हिट और फ्लॉप, सभी प्रकार की फिल्मों से काफी कुछ सीखा है। उन्होंने कहा, "मैंने छोटी और सहायक भूमिकाओं से शुरुआत की थी। इसके बाद  हास्य और खलनायकी वाले किरदार निभाए और फिर लीड रोल किया।  मुझे भूमिकाओं को स्विच करना पसंद है। मैं एक अभिनेता बनना चाहता था और जब मैंने अपनी पहली फिल्म पूरी की, तो मैंने अपना सपना हासिल कर लिया। तब से मैं अपने सपने को जी रहा हूं। इसलिए मैंने उसके बाद जो कुछ भी हासिल किया है, मैं उसे बोनस मानता हूं।"


इस फिल्म को लेकर हैं उत्साहित

टोविनो, पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बन रही फिल्म बहुप्रतीक्षित सीक्वल ' एल 2 एम्पुरान ' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर वह काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अभिनेता ने इस बारे में कहा कि उन्होंने इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग कर लिए हैं और कुछ की शूटिंग अभी बाकी है। 
GOAT Box Office Collection Day 1: 'स्त्री 2' से आगे नहीं निकल सकी विजय की 'गोट', जानें पहले दिन की कमाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें