फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Raja Saab: प्रभास की हॉरर कॉमेडी 'द राजा साब' कब होगी रिलीज, जानिए पूरी डिटेल

Tue, 27 May 2025 12:49 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prabhas Horror Comedy Film: प्रभास की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज डेट को लेकर अहम जानकारी सामने आई है, जिससे प्रभास के फैंस जरूर खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
द राजा साब - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रभास के फैंस सालार 2, फौजी और द राजा साब की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। वहीं हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है।
विज्ञापन

 

'द राजा साब' कब हो सकती है रिलीज
न्यूज 18 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, फिल्म निर्माता 'द राजा साब' को दिसंबर में रिलीज की योजना बना रहे हैं और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। साथ ही, फिल्म का टीजर भी जल्द रिलीज होने की उम्मीद है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हो सकती है। 
 

'The Raja Saab' की स्टार कास्ट
फिल्म में प्रभास के अलावा मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और संजय दत्त जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री कर रही है। फिल्म का संगीत एसएस थमन ने तैयार किया है। यह फिल्म हॉरर, कॉमेडी और एक्शन का अनोखा मिश्रण है, जिसमें प्रभास एक नए किरदार में नजर आएंगे। कहानी में शाही विरासत, प्राचीन अभिशाप और दो दुनिया के बीच फंसे नायक की कहानी होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: Rahu Ketu: पुलकित सम्राट ने ‘राहु केतु’ फिल्म की शूटिंग की दी जानकारी, शेयर कीं शानदार तस्वीरें
 

क्यों बदली गई रिलीज डेट
इस साल की शुरुआत में प्रभास ने पोंगल के मौके पर 'द राजा साब' का मोशन पोस्टर और टीजर इमेज शेयर किया था, जिसमें टैगलाइन थी: "हॉरर नया हास्य है।" पहले फिल्म 10 अप्रैल 2025 को पांच भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण तारीख बदल दी गई है। अब मई 2025 के अंत तक नया टीजर रिलीज हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: Video Viral: दोस्तों संग चिल करती नजर आईं निया शर्मा, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, लिखा नोट
 
विज्ञापन

प्रभास का वर्कफ्रंट
साउथ एक्टर प्रभास के पास 'द राजा साब' के अलावा फौजी, कल्कि 2898 AD का सीक्वल और स्पिरिट जैसी कई बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं।

यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: कटपीस ड्रेस में नजर आईं सामंथा रुथ प्रभु, यूजर बोले- 'इसके चेहरे को क्या हो गया'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें