कास्ट का इंटरव्यू
मेकर्स ने इंटरव्यू का एक प्रोमो भी जारी किया है, जिसका नाम है 'द किंग साइज इंटरव्यू प्रोमो'। इसमें फिल्म के कुछ मजेदार सीन दिखाए गए हैं, जहां फिल्म, प्रभास की पर्सनैलिटी, गानों और उनकी आने वाली फिल्म 'स्पिरिट' पर बात हो रही है। यह पूरा इंटरव्यू 7 जनवरी की शाम या 8 जनवरी को रिलीज होगा, यानी फिल्म की रिलीज से ठीक पहले। इससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। मेकर्स ने इसे 'मस्ती से भरी यादगार बातचीत' बताया है। प्रोमो में संदीप रेड्डी वांगा का हल्का-फुल्का और मजेदार अंदाज दिख रहा है।
संदीप रेड्डी वांगा की राय
इंटरव्यू में संदीप रेड्डी वांगा ने सबसे ज्यादा मजाक किए, खासकर प्रभास के शर्मीले स्वभाव पर। उन्होंने कहा, 'मैंने सुना था कि प्रभास शर्मीले हैं, लेकिन उनकी शर्मीलापन तो बहुत ज्यादा है।' वांगा ने यह भी बताया कि प्रभास ने उन्हें फिल्म की शूटिंग के बारे में बताया, 'बड़ा सेट है, तीन हीरोइनें हैं, गाने हैं, दादी का रोल है और 400 करोड़ का बजट है, लेकिन हम इसे 40 दिनों में पूरा कर लेंगे।' संदीप ने फिल्म में 'कोई यहां नाचे नाचे' गाने का जिक्र भी किया, जो इस फिल्म में प्रभास के ऊपर फिल्माया गया है। यह गाना प्रभास को काफी पसंद भी है।
यह भी पढ़ें: इन फिल्मों में पहली बार साथ नजर आएंगे बॉलीवुड-साउथ के सितारे, नई जोड़ी में प्रभास-तृप्ति के अलावा कई नाम शामिल