निर्माताओं का पोस्ट
निर्माताओं ने निधि की खास तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की और कैप्शन में लिखा, उसकी आंखों में राज हैं, उसकी मौजूदगी सिहरन पैदा करती है, पर चेहरा अनदेखा रहता है! इस दशहरा पर, अंधेरे को नाम मिल गया है, उसके खुलासे का इंतजार है। पर आज बात है, उस सितारे का जश्न मनाने की, निधि अग्रवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे प्रोडक्शन नंबर 1 की लीडिंग लेडी।'
निधि का करियर
निधि अग्रवाल एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने 2017 में 'मुन्ना माइकल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और इसके लिए जी सिने अवॉर्ड जीता। इसके बाद 2018 में तेलुगु फिल्म 'सव्यसाची' और 2021 में तमिल फिल्म 'ईश्वरन' से तेलुगु और तमिल सिनेमा में कदम रखा। निधि जल्द ही प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: Shraddha Arya: 'चमत्कारों में विश्वास करती हूं', श्रद्धा आर्या ने मनाया 38वां जन्मदिन, शेयर की शानदार तस्वीरें