फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM की कुर्सी संभालते ही चर्चा में आई विजय की फिल्म, प्रोड्यूसर ने ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Sun, 10 May 2026 06:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jana Nayagan Release Date: एक्टर विजय ने की आने वाली फिल्म जन नायकन बीते काफी समय से रिलीज होने के लिए CBFC सर्टिफिकेट का इंतजार कर रही है। अब विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रोड्यूसर ने फिल्म के रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 

विज्ञापन
जन नायकन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थलापति विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस खास मौके पर उनके परिवार, करीबी लोग और हजारों समर्थक मौजूद रहे। समारोह में फिल्म जन नायकन के प्रोड्यूसर के वेंकट नारायण भी पहुंचे थे।

रिलीज को लेकर क्या बोले प्रोड्यूसर?

विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रोड्यूसर ने फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म अभी भी CBFC सर्टिफिकेट का इंतजार कर रही है। जैसे ही सर्टिफिकेट मिल जाएगा, फिल्म रिलीज कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन ने किसे गले लगाया? विजय थलापति के शपथ ग्रहण समारोह से वीडियो वायरल

उन्होंने कहा, ‘हम बहुत खुश हैं। विजय सर को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं। यह एक नए अध्याय की शुरुआत है। हमें पूरा भरोसा है कि वह अपने सभी वादे पूरे करेंगे। ‘जन नायकन’ भी जल्द रिलीज होगी।’

विज्ञापन

विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही है 'जन नायकन'
बता दें कि ‘जन नायकन’ को विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। पहले यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन समय पर सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से इसकी रिलीज टाल दी गई।

फिल्म में विजय के साथ ममिता बैजू, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन

फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों टली फिल्म की रिलीज डेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को पहली बार दिसंबर 2025 में CBFC की जांच समिति को दिखाया गया था। उस समय कुछ सीन में बदलाव और कट्स बताए गए थे। मेकर्स ने बदलाव करने के बाद फिल्म दोबारा जमा की, लेकिन बाद में कुछ सीन को लेकर शिकायतें सामने आईं और मामला रिवाइजिंग कमेटी तक पहुंच गया।

इसी वजह से फिल्म की रिलीज लगातार अटकती चली गई। खबरें तो यहां तक भी आई थीं कि फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई थी, जिससे मेकर्स की मुश्किलें और बढ़ गईं। वहीं विजय ने पहले आरोप लगाया था कि फिल्म की रिलीज में जानबूझकर देरी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि चुनावों के आसपास उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें भी जानबूझकर लीक की गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें