गुलाबी साड़ी में खिली नयनतारा
अभिनेत्री नयनतारा ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। नयनतारा ने गुलाबी साड़ी पहनी है। साड़ी लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गोल्ड के कंगन पहने हैं, साथ ही गजरा भी लगाया है। इसमें वे बला की खूबसूरत लग रही हैं। नयनतारा पिछले काफी समय से साड़ी में ही तस्वीरें साझा कर रही हैं। इससे पहले वे लाल, हरी साड़ी में भी अपनी फोटो साझा कर चुकी हैं।
Roopa Ganguly: तीन बार आत्महत्या के प्रयास के बाद जिंदगी को दिया मौका, अभिनेत्री के तौर पर बना ली अलग पहचान
इतनी है साड़ी की कीमत
नयनतारा ने अनु वर्धन की गुलाबी साड़ी पहनी है। सिल्क कॉटन प्रीमियर साड़ी में वे बहुत खूबसूरत लग रही हैं। खबरों की मानें तो साड़ी की कीमत 20,900 रुपये बताई जा रही है। साड़ी में चेक्स का काम है। वहीं, पल्ला बहुत सादा सा है। साड़ी को नयनतारा ने गुलाबी ब्लाउज के साथ पहना है। साड़ी में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Vijay Varma-Tamannaah: शादी की खबरों के बीच डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से मिलने पहुंचे तमन्ना-विजय, फातिमा भी दिखीं साथ
नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल हुई रिलीज
अभिनेत्री नयनतारा की बायोग्राफी हाल ही में रिलीज हुई है। नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री जिसका शीर्षक “नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल” है, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई है, जिसमें साउथ की लेडी सुपरस्टार के जीवन की एक झलक पेश की गई है। इस सीरीज को लेकर प्रशंसक काफी चर्चा कर रहे हैं। सीरीज के कुछ अंश नयनतारा ने सोशल मीडिया पर भी साझा किए हैं। इस सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है।