फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: पुष्पा 2 के प्री-रिलीज इवेंट में डीएसपी ने मंच से की शिकायत, प्रोड्यूसर्स से कही ये बात

Mon, 25 Nov 2024 09:22 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंपोजर देवी श्री प्रसाद वाद यानी डीएसपी ने 'पुष्पा 2' प्रोड्यूसर नवीन येरानी, मोहन चेरुकुरी और रवि शंकर कुछ बातें कहते नजर आए हैं।
विज्ञापन
देवी श्री प्रसाद - फोटो : इंस्टाग्राम @thisisdsp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंपोजर देवी श्री प्रसाद वाद को डीएसपी के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें 'पुष्पा 2' प्रोड्यूसर नवीन येरानी, मोहन चेरुकुरी और रवि शंकर से कुछ बातें करते नजर आए। उन्होंने 24 नवंबर को चेन्नई में प्री-रिलीज इवेंट में शिकायत भरे अंदाज में बातें की हैं।
विज्ञापन

डीएसपी ने स्टेज से कही ये बातें
इस कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर उन्होंने बात की है। स्टेज से की गई बातें इस बात का इशारा कर रहा है कि उनके बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर देने में कथित रूप से विफल रहने के कारण हुए विवाद पर खुलकर बात की। इस कारण प्रोड्यूसर्स को दूसरे संगीत निर्देशकों को चुनना पड़ा। उन्होंने कहा कि निर्देशकों को प्यार से ज्यादा उनसे शिकायतें हैं।
 

Rakhi Sawant: गरीबी में बीता बचपन, अंबानी वेडिंग में परोसा खाना, फिर बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन बन ऐसे छाईं राखी

 

प्रोड्यूसर से की शिकायत
डीएसपी ने स्टेज से निर्माता रविशंकर पर आरोप लगाया, रवि सर आप मुझे यह कहते हुए दोषी बना रहे थे कि मैंने समय पर गाना नहीं दिया। मुझे पता है आप मुझसे प्यार करते हैं, हालांकि इससे ज्यादा आपको मुझसे शिकायते हैं। मुझे लगता है कि आपको मुझसे प्यार से ज्यादा शिकायतें हैं। मैं 20-25 मिनट पहले ही आ गया था। मुझे सबने कैमरे के सामने आने के लिए इंतजार करने की बात की। मैं शर्मिला हूं, लेकिन मंच पर मैं बेशर्म हूं।
विज्ञापन

डीएसपी ने कही ये बात
डीएसपी ने कहा कि मैं सुन सकता था कि किस्सिक गाना बज रहा है इसलिए मैं दौड़ कर आया। मैं जैसे ही आया आपने कहा, 'गलत समय है सर। आप देर से आए हैं।' उन्होंने कहा, मैं क्या कर सकता हूं? अगर मुझे इन सब पर अलग से बात करनी पड़े, तो कोई बात नहीं। मैं हमेशा तैयार हूं। बात करें फिल्म की तो 'पुष्पा 2' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें