एक्टर नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने एडवांस बुकिंग के दम पर नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल कर ली है। जानिए फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है और ये कब रिलीज होगी।
‘हिट: द थर्ड केस’ को छोड़ा पीछे
फिल्म के रेगुलर शो 24 सितंबर से शुरू होंगे। ‘द पैराडाइज’ ने एडवांस बुकिंग के मामले में नानी की पिछली सबसे बड़ी ओपनर फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड ट्रैकर सेकनिल्क के मुताबिक, ‘हिट: द थर्ड केस’ ने 2025 में रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 37.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
वहीं, ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस टिकट बिक्री के जरिए यह आंकड़ा पार कर लिया है। ‘द पैराडाइज’ की वर्ल्डवाइड कमाई 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।
खास बात यह है कि दोनों फिल्मों को सेंसर बोर्ड यानी CBFC से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है। यानी इन फिल्मों को सिर्फ 18 साल से ज्यादा उम्र के दर्शक ही देख सकते हैं। ऐसे में रिलीज से पहले इतनी बड़ी संख्या में टिकटों की बिक्री फिल्म के लिए खास मानी जा रही है।
फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी
- फोटो : सोशल मीडिया
विदेशों से भी मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में ‘द पैराडाइज’ की एडवांस बुकिंग में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सबसे आगे हैं। हैदराबाद फिल्म के लिए सबसे बड़ा घरेलू मार्केट बनकर सामने आया है। यहां पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 7.40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है।
वहीं, विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर प्रथ्यांगिरा सिनेमाज के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में बुधवार को होने वाले प्रीमियर की एडवांस बुकिंग से ही 1.11 मिलियन डॉलर यानी करीब 10.60 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। यह आंकड़ा ‘हिट: द थर्ड केस’ के प्रीमियर कलेक्शन से दोगुने से भी ज्यादा है।
फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@theparadise
24 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
- ‘द पैराडाइज’ श्रीकांत ओडेला की एक और महत्वाकांक्षी फिल्म है।
- एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में आएगी।
- फिल्म में नानी के अलावा मोहनलाल, सोनाली बेंद्रे और संपत राज अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
- फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।
ये भी पढ़ें- चिन्मयी श्रीपदा: कालकाजी दुष्कर्म मामले के बाद भड़कीं सिंगर, महिला सुरक्षा पर उठाए कड़े सवाल; शेयर किया पोस्ट