फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज होते ही चर्चा में आया 'थंगा नचथिरम' का टीजर, इंटरनेट पर छिड़ी बहस; फैंस बोले- 'ये तो बिल्कुल विजय...'

Fri, 03 Apr 2026 02:13 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

TN 2026 movie Teaser: दक्षिण भारतीय फिल्म 'थंगा नचथिरम' का टीजर वायरल होते ही फैंस ने अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा की है। किसी ने इसे चुनावी एजेंडा बताया तो किसी ने अपने फेवरेट स्टार से इसकी तुलना कर दी। जानिए इसके टीजर में ऐसा क्या है?   
विज्ञापन
नट्टी नटराजन , विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सिनेमा में अब तक कई प्रभावशाली व्यक्तियों की कहानी पर फिल्में बनी है। इसी बीच हाल ही में फिल्म 'टीएन 2026' का टीजर रिलीज हुआ है। रिलीज के बाद से ही यह टीजर सुर्खियां बटोर रहा है। इसकी वजह है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे एक मशहूर दक्षिण भारतीय अभिनेता से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


'थंगा नचथिरम' के टीजर में क्या दिखा?
नट्टी नटराजन अभिनीत फिल्म 'थंगा नचथिरम' का टीजर गुरूवार को रिलीज हुआ। इसमें एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई जो फिल्मी दुनिया का सुपरस्टार है। इसी स्टारडम के साथ वह राजनीति में कदम रखता है।
यह टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया। जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने चुनाव के दौरान इस फिल्म को रिलीज करने पर सवाल उठाए तो वहीं कुछ ने इसे सुपरस्टार थलापति से जोड़कर इसका मजाक बनाया।
विज्ञापन

 
 
 
विज्ञापन

नट्टी नटराजन - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस कर रहे थलापति से तुलना
फिल्म की कहानी को विजय के फैंस भी अपने फेवरेट स्टार से जोड़ रहे हैं। टीजर में दिखाया गया कि एक फिल्म स्टार जिसके लाखों फैंस हैं वो राजनीति में उतरने के बाद मुख्यमंत्री बनने का सपना देखता है। टीजर में अभिनेता नट्टी नटराजन का पहनावा और हाव-भाव भी विजय से मिलते -जुलते दिख रहे है।
ऐसे में विजय के फैंस इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो चुनाव के बीच इस फिल्म को सर्टिफिकेट दिए जाने पर सीबीएफसी पर निशाना भी साधा।

कब रिलीज होगी फिल्म?
'थंगा नचथिरम' का निर्देशन उमापति रामैया ने किया है। वहीं नट्टी नटराजन इसमें मुख्य किरदार में हैं। उनके अलावा इस फिल्म में थम्बी रमैया, एमएस भास्कर, रेडिन किंग्सले और याशिका आनंद भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें