फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thandel: 'फिल्म हिट करा देना वरना घर पर सम्मान चला जाएगा’, पत्नी के होम टाउन में नागा चैतन्य ने की अनोखी मांग

Wed, 29 Jan 2025 07:16 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नागा चैतन्य की अपनी अपकमिंग फिल्म 'थंडेल' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान वाइजैग में अपने फैंस से अजीब सी मांग की।
विज्ञापन
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnagarjuna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागा चैतन्य की अपकमिंग फिल्म 'थंडेल' का ट्रेलर वाइजैग में रिलीज हुआ। यहां उन्होंने अपने फैंस से एक अनोखी मांग की। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर नागा ने फैंस से मजाकिया तौर पर अपील की है कि वो इस फिल्म को वाइजैग में हिट करवा दें, वरना एक्टर घर पर अपना सम्मान खो देंगे। गौरतलब है कि नागा की पत्नी शोभिता घुलिपाला वाइजैग की ही रहने वाली हैं।
विज्ञापन

नागा चैतन्य-साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni
पत्नी को लेकर की अनोखी मांग
वाइजैग में ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा कि नागा ने अपनी पत्नी शोभिता के होम टाउन वाइजैग के फैंस से रिक्वेस्ट की है कि वो इस फिल्म को वहां हिट करवा दें। वर्ना घर पर उनका सम्मान नहीं रहेगा।

नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni
वाइजैग से है नागा की अनोखी मांग
नागा चैतन्य ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा, वाइजैग मेरे दिल के बेहद करीब है। मुझे इस शहर से प्यार हो गया। मैंने यहां की लड़की से ही शादी भी कर ली। मेरे दिल में भी यहां का कुछ हिस्सा बसता है। मेरे घर पर भी वाइजैग का ही राज चलता है। तो भाई मेरे एक छोटी सी गुजारिश है, थंडेल वाइजैग के बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जानी चाहिए, नहीं तो घर में मेरी इज्जत चली जाएगी। 
 

नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम@miheeka
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
नागा चैतन्य की फिल्म 7 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया। नागा के साथ इस फिल्म में साई पल्लवी भी नजर आने वाली हैं। इससे पहले नागा चैतन्य को अपनी फिल्म ‘लव स्टोरी’ के लिए काफी सराहनाएं मिली थीं। इस फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी नजर आई थीं। दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni
ऐसी है फिल्म की कहानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘थंडेल’ श्रीकाकुलम के एक मछुआरे के जीवन पर आधारित है, जो गलती से पाकिस्तानी जलक्षेत्र में चला गया था और उसे हिरासत में ले लिया गया था। कराची जेल में लगभग डेढ़ साल बिताने के बाद, मछुआरे को उसकी पत्नी की संघर्ष के बाद भारत वापस लाया गया। थंडेल को अल्लू अरविंद की गीता आर्ट्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है और बनी वासु द्वारा निर्मित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें