शनिवार को सिल्वरस्टोन में माइकलिन ले मैंस कप रेस का आयोजन हुआ, जिसे देखने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय भी पहुंचे। इस दौरान अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी वहां नजर आईं। रेसिंग सर्किट में पहुंचते हुए तृषा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिर साथ नजर आए विजय-तृषा
वीडियो में तृषा जींस, टी-शर्ट और मैरून जैकेट पहने नजर आ रहीं हैं। वह कार से उतरकर रेसिंग सर्किट में बने टेंट की तरफ जाती दिखाई दीं। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें विजय रेस का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच तृषा भी उनके साथ नजर आ रही हैं। जैसे ही उनका वीडियो सामने आया, फैंस के बीच उनकी मौजूदगी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।