फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, इन फिल्मों में ‘थलाइवा’ बनकर जीता फैंस का दिल

Sun, 10 May 2026 11:02 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thalapathy Vijay Political Movies: तमिल सिनेमा के चर्चित अभिनेता विजय ने साल 2024 में राजनीति में कदम रखा और अपनी पार्टी गठित की। हाल ही में उनकी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में जीतीं। अब वह प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। यहां जानिए विजय की उन फिल्मों के बारे में जिसमें उन्होंने नेता के किरदार निभाए या राजनीति मुद्दों पर बात की...
विज्ञापन
1 of 6
विजय थलापति की फिल्में - फोटो : अमर उजाला

आम लोगों की समस्याओं और दर्द को विजय थलापति ने अपनी फिल्मों में बखूबी उतारा। बड़े पर्दे पर कभी वह करप्ट सिस्टम से भिड़ते दिखे तो कभी खुद नेता बनकर नागरिकों का जीवन बदलते नजर आए। विजय का पर्दे पर यह रूप देखकर दर्शकों को उनमें अपना नेता दिखाई देने लगा। यही वजह है कि जब वह अभिनेता से नेता बने, राजनीति में आए तो उन्हें बहुत जन समर्थन मिला। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में इस बार उनकी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती और अब सरकार बना ली है। वह तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसी चर्चा के बीच विजय की उन फिल्मों के बारे में जानिए, जिसमें वह थलाइवा यानी नेता बने। 

विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया

‘जन नायकन’ में सिस्टम से जंग   
विजय थलापति की आखिर फिल्म ‘जन नायकन’ होने वाली थी। राजनीति में कदम रखने से पहले उन्होंने यह फिल्म की थी। लेकिन इसकी रिलीज में अड़चनें आईं। पहले यह सेंसर बोर्ड के पास अटकी रही। फिर ऑनलाइन लीक हुई। एच. विनोद निर्देशित इस फिल्म में विजय ने एक पूर्व पुलिस अधिकारी का रोल निभाया है, जो करप्ट पॉलिटिशियन के खिलाफ एक जंग लड़ता है।  

 

विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'सरकार' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया
‘सरकार’ में पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया का दिया नारा 
विजय थलापति की फिल्म 'सरकार' 2018 में रिलीज हुई। इस फिल्म में एनआरआई बिजनेसमैन वापस अपने शहर लौटता है। वह फर्जी मतदान के खिलाफ फिल्म में एक लंबी लड़ाई लड़ता है। विजय का किरदार फिल्म में दो भष्ट्र नेताओं के खिलाफ भी खड़ा हो जाता है। फिल्म के आखिर में हीरो की जीत होती और सही वोटिंग कराने में वह कामयाब रहता है। इस फिल्म को ए आर मुरुगदास ने निर्देशित किया था।
 

4 of 6
फिल्म 'थलाइवा' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया
‘थलाइवा’ में बने जननेता  
ए. एल विजय निर्देशित फिल्म ‘थलाइवा’ साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विजय ने एक आम आदमी का किरदार निभाया है जो अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभालते हुए एक जननेता के रूप में उभरता है। यह फिल्म भी बड़ी मुश्किल से रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'मार्सल' में विजय - फोटो : सोशल मीडिया
‘मार्सल’ ने खड़ी की राजनीतिक चर्चा 
विजय थलापति ने ‘मार्सल’ (2017) राजनेता का रोल नहीं किया। लेकिन इस फिल्म के डायलॉग ने सार्वजनिक स्वास्थ्य नीति पर जोरदार राजनीतिक चर्चा शुरू की थी। फिल्म को निर्देशक एटली ने बनाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी खूब हिट थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
थलापति विजय - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन फिल्मों में भी करप्ट सिस्टम से लड़े विजय
फिल्म ‘कथी (2014)’ में विजय ने एक कैदी का रोल किया, जो भ्रष्ट सिस्टम और कॉरपोरेट के खिलाफ किसानों के लिए लड़ता है। इसके अलावा कई फिल्मों में भी उन्होंने कानूनी भष्ट्राचार, आतंकवाद के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी, इन फिल्मों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें