फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Vijay Family Tree: पिता निर्देशक और मां गायिका, कम उम्र में छूट गया बहन का साथ; विजय के परिवार में कौन-कौन?

Sun, 10 May 2026 10:48 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Thalapathy Family Tree: अभिनेता से नेता बने विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। रविवार को उन्होंंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान सीएम विजय और उनका पूरा परिवार बेहद भावुक नजर आया। जानिए उनके परिवार में कौन-कौन हैं?
विज्ञापन
1 of 8
थलापति विजय - फोटो : अमर उजाला
जोसेफ विजय चंद्रशेखर से थलापति बने, सुपरस्टार विजय अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। रविवार को उन्होंंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में विजय का पूरा परिवार शामिल हुआ। इस दौरान खुद सीएम विजय और उनका पूरा परिवार बेहद भावुक नजर आया। जानिए विजय के परिवार में कौन-कौन सदस्य शामिल हैं?
विज्ञापन

2 of 8
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
थलापति विजय का परिवार 
22 जून 1974 को चेन्नई में पैदा हुए जोसेफ विजय चंद्रशेखर जिन्हें पेशेवर रूप से थलापति विजय के नाम से जाना जाता है। विजय आज तमिल सिनेमा के बहुत बड़े सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के सीएम भी बन चुके हैं। सिर्फ विजय ही नहीं उनका परिवार भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

3 of 8
एस. ए. चंद्रशेखर - फोटो : X
विजय के पिता 
विजय के पिता एस. ए. चंद्रशेखर (S A Chandrasekhar), जो एक प्रसिद्ध तमिल फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक हैं। उन्होंने कई फिल्में बनाई हैं। विजय की पहली फिल्मों में उन्होंने ही डायरेक्शन किया था। पिता ईसाई परिवार से हैं। 1978 में 'अवल ओरु पचाई कुजंथाई' से शुरुआत की थी। उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर आधारित 70 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया है। 
 

4 of 8
शोभा चंद्रशेखर - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय की माता
विजय की मां शोभा चंद्रशेखर (Shoba Chandrasekhar)हैं। वह एक अच्छी प्लेबैक सिंगर, संगीतकार और लेखिका हैं। उन्होंने कई तमिल गानों में आवाज दी है। माता हिंदू परिवार से हैं। विजय के माता-पिता अलग-अलग धर्मों से हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
थलापति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय के भाई-बहन (Siblings)
विजय की एक छोटी बहन थी, जिसका नाम विद्या चंद्रशेखर (Vidhya Chandrasekhar) था। दुर्भाग्य से वह सिर्फ 2 साल की उम्र में ही चल बसी। विजय इस नुकसान से बहुत प्रभावित हुए थे। उनकी प्रोडक्शन कंपनी वी.वी. प्रोडक्शंस का नाम भी बहन की याद में रखा गया है। कुछ पुरानी खबरों में एक बड़े भाई का जिक्र भी मिलता है, लेकिन ज्यादातर सूत्रों में सिर्फ बहन का ही जिक्र है।
विज्ञापन

6 of 8
विजय और पूर्व पत्नी संगीता सोरनलिंगम - फोटो : सोशल मीडिया
विजय की पूर्व पत्नी ( EX Wife)
विजय की पूर्व पत्नी का नाम संगीता सोरनलिंगम (Sangeetha Sornalingam) है। विजय की पूर्व पत्नी श्रीलंका की तमिल मूल की हैं। पहले वह लंदन में रहती थीं। वे विजय की बड़ी फैन थीं। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी। 25 अगस्त 1999 को उनकी शादी हुई थी। शादी हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के साथ हुई। थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के तलाक की खबरें फरवरी-मार्च 2026 से काफी चर्चा में हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
विजय के बच्चे  - फोटो : सोशल मीडिया
विजय के बच्चे 
विजय और उनकी पूर्व पत्नी संगीता सोरनलिंगम के दो बच्चे हैं-
  • बेटा - जेसन संजय (Jason Sanjay) जेसन संजय का जन्म 26 अगस्त 2000 को हुआ। वे फिल्म मेकिंग में रुचि रखते हैं और विजय की कुछ फिल्मों में छोटा रोल भी कर चुके हैं।
  • बेटी - दिव्या साशा (Divya Sasha) दिव्या साशा का जन्म 9 सितंबर 2005 को हुआ। वे ज्यादातर प्राइवेसी में रहती हैं और कभी-कभी विजय की फिल्मों में बच्चे के रोल में नजर आई हैं (जैसे 'थेरी' फिल्म में)।
विज्ञापन

8 of 8
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
विजय के परिवार की खास बातें
विजय का परिवार साधारण और मूल्यों वाला माना जाता है। पिता के कारण घर में फिल्मों का माहौल था, जिससे विजय को शुरुआत में ही सपोर्ट मिला। परिवार प्राइवेसी पसंद करता है, इसलिए बच्चों को पब्लिक लाइफ से दूर रखा जाता है। अब सीएम बनने के बाद उनके घर पर जश्न का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें