फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'जन नायकन' वीडियो लीक मामले में आया बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2026 10:26 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jana Nayagan Leak Case: थलापति विजय की आगामी फिल्म 'जन नायकन' वीडियो लीक मामले में आज एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इस मामले के फरार मुख्य आरोपी को चेन्नई में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
जन नायकन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु पुलिस की साइबर क्राइम टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने अभिनेता विजय की आने वाली फिल्म 'जन नायकन' के वीडियो क्लिप्स इंटरनेट पर लीक करने वाले मुख्य आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। वह काफी समय से फरार था। पुलिस ने उसके साथ एक और मददगार को भी पकड़ा है। इस मामले में अब तक कुल 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
इस साल अप्रैल में फिल्म 'जन नायकन' के कुछ खास फुटेज बिना इजाजत सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर लीक हो गए थे। वीडियो लीक होने के बाद फिल्म के निर्माताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने इंटरनेट पर कड़ी निगरानी रखकर जांच शुरू की।

एडिटर पर गिरी गाज
जांच के दौरान फिल्म से जुड़े एक फ्रीलांस वीडियो एडिटर को पहले ही पकड़ा जा चुका है। इसी सिलसिले में 'एडिटर्स एसोसिएशन' ने मुख्य एडिटर प्रदीप ई. राघव को भी सस्पेंड कर दिया है, क्योंकि उन्होंने बिना रजिस्ट्रेशन वाले बाहरी एडिटर से काम कराया था। हालांकि, राघव का लीक से सीधा कोई संबंध नहीं मिला है।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'जन नायकन'?
फिल्म 'जन नायकन' में साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय के साथ मामिता बैजू, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज, बॉबी देओल और गौतम वासुदेव मेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक पॉलिटिकल एक्शन फिल्म है। माना जा रहा है कि राजनीति में पूरी तरह कदम रखने से पहले यह अभिनेता विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है।

लीक विवाद के अलावा, फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास होने में भी वक्त लग रहा है। इस वजह से फिल्म की रिलीज की नई तारीख अभी तय नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन और रजनीकांत 40 साल बाद दिखेंगे एक साथ, 'जेलर 2' में होगा धमाकेदार कैमियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें