राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' को दर्शक प्यार दे रहे हैं। यही वजह है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताए हैं। उन्होंने राम चरण की तारीफ करते हुए फिल्म 'दंगल' को याद किया और आमिर खान से उनकी तुलना की।
राम चरण की आमिर से की तुलना
इंडिया टुडे से बातचीत में शाम कौशल ने कहा 'मुझे लगता है कि राम चरण और आमिर खान जैसे एक्टर्स का कमिटमेंट लेवल कमाल का है। 'दंगल' में आमिर खान के साथ हमने पहले पिता का रोल शूट किया था, और पांच महीनों के अंदर ही उन्होंने खुद को पूरी तरह से बदल लिया था। राम चरण का कमिटमेंट भी बिल्कुल वैसा ही है।'
फिल्म 'पेद्दी'
- फोटो : X
राम चरण हुए घायल
एक चौंकाने वाली बात बताते हुए डायरेक्टर ने कहा 'मैं आपको एक बात बताता हूं। अखाड़े में क्लाइमैक्स फाइट के दौरान, शूटिंग के पहले ही दिन, बदकिस्मती से राम चरण घायल हो गए और उनकी पलकों पर टांके लगाने पड़े। लेकिन उन्होंने उन टांकों के साथ ही पूरी फाइट शूट की क्योंकि हम शूटिंग को टाल नहीं सकते थे।'
पेद्दी
- फोटो : एक्स
इसे कहते हैं कमिटमेंट
उन्होंने आगे बताया 'राम चरण को चोट लगी थी, लेकिन कभी ऐसा नहीं लगा कि उन्हें दर्द हो रहा है। इसे ही कमिटमेंट कहते हैं। उन्होंने किसी को भी यह महसूस नहीं होने दिया कि उन्हें चोट लगी है या वे सोचें कि शूटिंग कैसे पूरी होगी। इसे ही स्पोर्ट्स स्पिरिट कहते हैं। जब आप इन सब चीजों को सहजता से लेते हैं, तो आप एक बेहतरीन इंसान होते हैं।'
'पेद्दी' का कलेक्शन
बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, बोमन ईरानी और दिव्येंदु भी हैं। यह फिल्म 4 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने खबर लिखे जाने तक 187.94 करोड़ रुपये कमाए हैं।