फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले फिर मुश्किल में ‘जन नायकन’, विजय की फिल्म के खिलाफ मदुरै में विरोध; जानें क्या है कारण?

Thu, 30 Apr 2026 10:00 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jana Nayagan New Controversy: विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ के लिए मुश्किलों का दौर खत्म ही नहीं हो रहा है। सेंसर बोर्ड में अटकने और ऑनलाइन लीक होने के बाद ‘जन नायकन’ के खिलाफ मदुरै के एक गांव में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। जानिए, क्या विरोध फिल्म के खिलाफ किस वजह से हुआ? 
विज्ञापन
विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु की राजनीति में कदम रख चुके अभिनेता विजय थलापति की आखिरी फिल्म कही जा रही ‘जन नायकन’ पर एक बड़ी मुश्किल फिर से आ गई है। हाल ही में यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई थी। इससे मेकर्स को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ। इस फिल्म के खिलाफ मदुरै जिले के उसिलामपट्टी के तीन गांवों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। गांव वाले फिल्म के मेकर्स और एक्टर से माफी की मांग कर रहे हैं। आखिर यह माजरा क्या है? विस्तार से जानिए। 

फिल्म ‘जन नायकन’ के खिलाफ हुई नारेबाजी

विज्ञापन

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक मदुरै जिले में उसिलामपट्टी के पास तीन गांवों पापापट्टी, पगाथेवनपट्टी और पेयामपट्टी के लोगों ने फिल्म 'जन नायकन' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। गांव वालों ने फिल्म के खिलाफ खूब नारेबाजी की है।

फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों हो रहा है फिल्म का विरोध? 
फिल्म का विरोध कर रहे गांव वालों का कहना है कि ‘जन नायकन’ में कुछ सीन्स ऐसे हैं, जिसमें गांव वालों को गलत तरीके से दिखाया गया है। असल जिंदगी की घटनाओं को बदलकर दिखाया गया है। इस बात से गांव वाले आहत हैं क्योंकि उनकी छवि खराब हो रही है। ऐसे में गांव वाले चाहते हैं फिल्म के मेकर्स और एक्टर विजय पब्लिकली माफी मांगे। साथ ही उन सीन्स को हटाएं, जिन पर गांव वालों को आपत्ति है। फिल्म ‘जन नायकन’ के मेकर्स ने इस मामले पर अभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 
विज्ञापन

विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कब रिलीज होगी फिल्म ‘जन नायकन’
विजय की फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड से विवाद के चक्कर में अभी तक अटकी हुई है। पिछले दिनों फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबरें सामने आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'जन नायकन' के मेकर्स तमिलनाडु विधानसभा के नतीजे घोषित किए जाने के बाद 8 मई को फिल्म रिलीज कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें