फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thalapathy Vijay: कीर्ति सुरेश-एंथनी की शादी में शामिल हुए दलपति विजय, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Thu, 12 Dec 2024 03:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कीर्ति सुरेश अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ गोवा में शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हाल ही में दलपति वियज की शादी में शामिल होने की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर प्रशंसक बेहद खुश हो रहे हैं और तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया लगातार शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
कीर्ति और एंटनी- दलपति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम@keerthysureshofficial, एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस महीने की शुरुआत में कीर्ति और एंटनी के नाम वाला एक शादी का निमंत्रण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 12 दिसंबर को कीर्ति ने एंटनी संग शादी कर ली है, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जंकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें साउथ अभिनेता दलपति विजय, कीर्ति-एंथनी के शादी में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशंसकों की राय
एक फैन ने अपने एक्स हैंडल पर फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में विजय मेहमानों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। विजय ने इस दौरान साउथ स्टाइल ड्रेस में ही एक शर्ट और मैचिंग लूंगी पहनी हुई है। बुधवार को कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। फोटो में वह ड्रेसिंग टेबल पर बैठी नजर आ रही थीं, जो शादी से पहले की रस्म के लिए तैयार हो रही थी। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, “यहां हम चलते हैं!! और पागलपन शुरू होता है।”

 

27 नवंबर को, कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड एंटनी थट्टिल के साथ अपनी पहली तस्वीर साझा की थी। इसके बाद आज कुछ ही देर पहले कीर्ति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और एंटनी की कुछ खास शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, 'नाइकी के प्यार के लिए।'
विज्ञापन

इस महीने की शुरुआत में कीर्ति और एंटनी के पहले नामों वाला एक विवाह निमंत्रण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। निमंत्रण कार्ड पर कीर्ति के माता-पिता सुरेश कुमार और मेनका सुरेश द्वारा लिखे गए नोट में लिखा था, "आपको यह बताते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है कि हमारी बेटी 12 दिसंबर को एक निजी समारोह में शादी कर रही है। हम आपके आशीर्वाद का बहुत सम्मान करते हैं और ईमानदारी से आशा करते हैं कि आप उन्हें अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखेंगे। हम आभारी होंगे यदि आप उन्हें अपना आशीर्वाद दे सकें क्योंकि वे अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। हार्दिक शुभकामनाओं और ढेर सारे प्यार के साथ जी सुरेश कुमार और मेनका सुरेश कुमार।"
Movies January 2025: जनवरी में बजेगा साउथ-बॉलीवुड की फिल्मों का डंका, कंगना रनौत-राम चरण की फिल्म भी शामिल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें