साउथ सिनेमा के सितारों की प्रशंसकों के दिलों में अलग ही जगह है। इसमें चिरंजीवी, महेश बाबू, राम चरण, नागार्जुन जैसे सितारे शामिल हैं। साउथ सिनेमा के स्टार्स की टोली अपने करीबी दोस्त और ग्रीनको ग्रुप के एमडी अनिल चालमाला शेट्टी का 50वां जन्मदिन मालदीव पहुंची। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस ट्रिप के बारे में और जानने के लिए प्रशंसक उत्साहित भी हैं।
एक साथ नजर आए सितारे
सभी सितारे एक साथ फ्रेम में नजर आए। सभी अपने कैजुअल आउटफिट में एक साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए देखे जा सकते हैं। सभी सितारों को इन तस्वीरों से पसंद किया जा रहा है। साथ ही प्रशंसकों ने उनकी तारीफ की है।
Kamal Haasan: कमल बोले-एक कलाकार कला से बढ़कर नहीं होता, फैंस को दुनिया का हीरो नाम से ना पुकारने को कहा
प्रशंसकों ने कही ये बात
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'सुपर मेगा पावर पिक्चर' जबकि दूसरे यूजर ने पोस्ट किया, 'यह सिनेमा है। यह सबसे धमाकेदार मेगा सुपर मोमेंट है। उन दिग्गजों को साथ देखना जिन्होंने सिनेमा को अलग सी और बेहतरीन कहानियां दी हैं। सभी प्रशंसकों के लिए एक उत्सव का पल!' इस तस्वीर पर प्रशंसकों ने भी सुपरस्टार्स के लुक की भी काफी तारीफ की है।
Karthi In Kanguva: क्या 'कंगुवा' में कार्ति निभा रहे अहम भूमिका? सूर्या के इशारे के बाद दूसरे ट्रेलर में मिला संकेत
तेलुगु सितारों की तस्वीरों को किया पसंद
तेलुगु सितारों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर इससे पहले भी चर्चा में रही है। इससे पहले, चिरंजीवी, राम चरण, नागार्जुन और अखिल के साथ महेश बाबू की एक तस्वीर ने भी उनके प्रशंसकों का ध्यान खींचा। जब अभिनेता मालदीव में एक साथ लंच का आनंद लेते हुए दिखाई दिए।
साउथ के सितारे
- फोटो : एक्स- @AKBadri6848
ये तस्वीर भी हुई वायरल
साउथ सितारों की लंच करते हुए जो तस्वीर पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। प्रशंसकों ने इसमें साउथ सितारों को एक साथ देख अपना उत्साह कमेंट्स के जरिए जाहिर किया। साथ ही सितारों के लुक्स की भी तारीफ की। इस तस्वीर में राम चरण, नागार्जुन जैसे बड़े सितारों को एक साथ देखा जा सकता है।