फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hema: तेलुगु अभिनेत्री हेमा की बढ़ीं मुश्किलें, रेव पार्टी मामले में पूछताछ के बाद सीसीबी ने किया गिरफ्तार

Mon, 03 Jun 2024 07:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तेलुगु अभिनेत्री हेमा को केंद्रीय अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। रेव पार्टी के एक मामले में पूछताछ के बाद उन पर यह कार्रवाई की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पार्टी में करीब 86 लोगों के नशीली दवाओं सेवन किया था।
 
विज्ञापन
हेमा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु रेव पार्टी मामले में  तेलुगू अभिनेत्री हेमा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने उन्हें पूछताछ के बाद सोमवार (3 जून) को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

INSIDE OUT 2: अनन्या पांडे ने सपने में भी नहीं सोचा था ऐसा कुछ होगा, जानिए क्या है 'इनसाइड आउट 2' से कनेक्शन

86 लोगों ने किया नशीली दवाओं का सेवन
इससे पहले सीसीबी ने तेलुगू अभिनेत्री हेमा समेत आठ लोगों को नोटिस भेजा था। पूरा मामला 22 मई को 22 मई को शहर के बाहरी इलाके में आयोजित एक रेव पार्टी को लेकर है। इस पार्टी में शामिल लगभग 86 लोगों में नशीली दवाओं के सेवन की पुष्टि हुई थी।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पार्टी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो पार्टी में 73 पुरुष और 30 महिलाएं शामिल थीं। कर्नाटक पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स डिवीजन ने इस छापेमारी को अंजाम दिया था। 

एक और अभिनेत्री भी थी पार्टी में शामिल
कर्नाटक पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स डिवीजन की ओर से की गई इस छापेमारी की गई रेव पार्टी में कई लोग शामिल हुए थे, जिनमें 73 पुरुष और 30 महिलाएं शामिल थीं, जिनमें दो तेलुगू अभिनेत्रियां भी थीं। हेमा के अलावा, पार्टी में शामिल होने वाली दूसरी तेलुगू अभिनेत्री का नाम आशा रॉय बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने दिया यह बयान
इस मामले पर बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने कहा कि रेव पार्टी में शामिल हुए लोगों के खून के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा, "19 मई की रात को बेंगलुरु पुलिस की सीसीबी ने विशेष सूचना के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी के एक फार्महाउस पर छापा मारा। इस मौके पर करीब 100 लोग मौजूद थे। तलाशी के बाद उस जगह से ड्रग्स और नशीले पदार्थ बरामद किए गए।" सीसीबी के अतिरिक्त आयुक्त डॉ चंद्रगुप्त के अनुसार छापेमारी के दौरान हेमा ने अपना नाम कृष्णावनी बताया था।  साथ ही, उन्होंने फोन नंबर भी गलत दिया था। सीसीबी के मुताबिक उन्हें रेव पार्टी में ड्रग्स के बारे में पहले से जानकारी थी। इसके बाद भी उन्होंने जांच को गुमराह करने की कोशिश की।

Adivi Sesh: 'मेजर' की रिलीज के दो साल पूरे, अभिनेता अदिवी शेष ने भावुक पोस्ट साझा कर जताया आभार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें