तेजा सज्जा फिलहाल शो 'द ट्रेटर्स तेलुगु' को होस्ट कर रहे हैं। इस बीच खबरें सामने आ रही हैं कि एक्टर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक्टर ने खुद इस बात की जानकारी शेयर की है। जानिए कौन होगी तेजा की पत्नी।
अमेरिका में पली-बढ़ी हैं होने वाली दुल्हन
तेजा सज्जा ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि ये एक अरेंज मैरिज है, जो मेरे माता-पिता ने फिक्स की है। अपनी होने वाली दुल्हन के बारे में कुछ बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि उनकी होने वाली पत्नी की परवरिश अमेरिका में हुई है। वह फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से पूरी तरह दूर हैं।
तेजा ने कहा, 'उनकी परवरिश अमेरिका में हुई है और उन्हें इस चमक-दमक के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं है। मुझे उनकी यही बात सबसे ज्यादा पसंद आई और मैं चाहता हूं कि आगे भी ऐसा ही रहे। उनके परिवार का फिल्मों से कोई संबंध नहीं है। वे टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करते हैं और वह अपने पिता के साथ काम करती हैं।'
तेजा सज्जा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
कब होगी एक्टर की शादी?
खबरों के मुताबिक, तेजा सज्जा अपनी शादी को बेहद निजी रखना चाहते हैं। वह किसी बड़े समारोह के बजाय परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करने का प्लान बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी सगाई नवंबर में हो सकती है, जबकि शादी दिसंबर में उदयपुर में होने की चर्चा है।
तेजा ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा है। शादी को लेकर भी वह इसी तरीके को अपनाना चाहते हैं। अभिनेता ने कहा, 'मैंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को पूरी तरह निजी रखा है और शादी के मामले में भी ऐसा ही करूंगा। यह एक छोटा समारोह होगा, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।'
उदयपुर में शादी के बाद हैदराबाद में होगा रिसेप्शन?
राजस्थान के उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करने के बाद तेजा सज्जा हैदराबाद में रिसेप्शन दे सकते हैं। इस समारोह में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों और अन्य हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
तेजा सज्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में नजर आएंगे तेजा सज्जा
- शादी की खबरों के अलावा तेजा सज्जा अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं।
- अभिनेता फिल्म 'जॉम्बी रेड्डी एनएक्सटी एलवीएल' में मुख्य भूमिका में वापसी करेंगे।
- यह साल 2019 में आई फिल्म 'जॉम्बी रेड्डी' का सीक्वल है और इसका निर्देशन सुपर्ण एस वर्मा कर रहे हैं।
- इसके अलावा तेजा फिल्म 'जय हनुमान' में भी नजर आएंगे।
- इस फिल्म में वह एक बार फिर हनुमंथु का किरदार निभाएंगे, जबकि ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे।
- फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- कॉफी विद करण: 'चलते-फिरते रेड फ्लैग' किस वजह से हुई विजय की जमकर ट्रोलिंग? रश्मिका की इस बात पर भड़के यूजर्स