फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HanuMan: 'हनुमान' ने हिंदी बेल्ट में भी गाड़े सफलता के झंडे, गदगद हुए निर्देशक प्रशांत वर्मा ने जताया आभार

Tue, 13 Feb 2024 09:27 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म 'हनुमान' ने हिंदी बेल्ट में भी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। कलेक्शन को देखकर गदगद हुए निर्देशक प्रशांत वर्मा सभी का आभार व्यक्त करते नजर आएं हैं।
विज्ञापन
प्रशांत वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म 'हनुमान' दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है। महज 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू समेत वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता का परचम लहरा दिया है। 'हनुमान' अपनी रिलीज के एक महीने बाद भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है, और दर्शक जुटाने में सफल नजर आ रही है। इसी कड़ी में फिल्म ने एक और बड़ी सफलता हासिल कर ली है, जिससे गदगद होकर प्रशांत वर्मा लोगों का तहे दिल से आभार व्यक्त करते नजर आए हैं। 

'हनुमान' की सफलता से गदगद प्रशांत वर्मा

तेलुगु अभिनेता तेजा सज्जा सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' के साथ और ज्यादा निखरकर सामने आए हैं। तेलुगु फिल्म ने हिंदी बेल्ट में भी जबरदस्त सफलता हासिल की है। 'हनुमान' ने सिर्फ पांचवें हफ्ते में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। उत्तर में मिली इस बड़ी सफलता से पूरी टीम बेहद रोमांचित है। इसी कड़ी में निर्देशक प्रशांत वर्मा इस यात्रा के दौरान दर्शकों के अटूट समर्थन के लिए दिल से आभार व्यक्त करते नजर आए हैं।

विज्ञापन


Arjun Rampal: शाहरुख की शानदार वापसी की अर्जुन ने की तारीफ, बोले- इंडस्ट्री को उनकी सफलता पर होना चाहिए गर्व

सिनेमाघरों में है 'हनुमान' का जलवा

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान' ने अपनी रिलीज के 31 दिन में 195.65 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, यह फिल्म 32वें दिन भी दर्शक जुटाने में सफल नजर आई। 'हनुमान' ने 32वें दिन 29 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक का कुल कलेक्शन 195.94 करोड़ रुपये हो गया है। 

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे अक्षय कुमार? अफवाहों पर निर्देशक अनीस बज्मी का बड़ा बयान

'हनुमान' का निर्माण, स्टारकास्ट 

'हनुमान' की बात करें तो इसके निर्माता निरंजन रेड्डी हैं। फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है। 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म में तेजा सज्जा, अमृता अय्यर, विनय राय, वरलक्ष्मी सरथकुमार, समुथिरकानी और गेटअप श्रीनु जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें