फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman: अब एक और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने को तैयारी 'हनुमान', इन भाषाओं में देख सकेंगे फिल्म

Mon, 25 Mar 2024 11:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने घोषणा की है कि उसने हनुमान के तमिल, कन्नड़ और मलयालम संस्करणों के लिए स्ट्रीमिंग अधिकार खरीद लिए हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2024 की पहली ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर चुकी हनुमान सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है। जियो सिनेमा पर अब तक बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म के हिंदी संस्करण को देख चुके हैं। वहीं, जी5 पर यह फिल्म तेलुगु भाषा में भी जमकर स्ट्रीम की जा रही है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट आया है।
विज्ञापन

Arjun Kapoor: मां मोना शौरी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, बचपन की तस्वीरें शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

दूसरी भाषाओं में भी देख सकेंगे फिल्म
प्रशंसक बेसब्री से अन्य दक्षिणी भाषाओं में इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। फैंस की इस उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने अब उन्हें बड़ा तोहफा देते हुए ओटीटी पर साउथ के अन्य भाषाओं में भी इस फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

Ankita-Vicky Holi Party: विक्की-अंकिता की होली पार्टी में लगा सितारों के मेला, इन मशहूर हस्तियों ने की शिरकत
विज्ञापन


तीन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म
डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने घोषणा की है कि उसने हनुमान के तमिल, कन्नड़ और मलयालम संस्करणों के लिए स्ट्रीमिंग अधिकार खरीद लिए हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है कि फिल्म 5 अप्रैल, 2024 से स्ट्रीम की जा सकेगी। इस एलान के बाद अब यह फिल्म तीन ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर देखी जा सकेगी। 
South Actors Holi: होली के रंगों में रंगे नजर आए साउथ के सितारे, किसी ने बधाई तो किसी ने फैंस को दिया सरप्राइज


बॉक्स ऑफिस पर की थी जमकर कमाई
फिल्म हनुमान ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। तेजा सज्जा अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया था। टिकट खिड़की पर फिल्म ने 200.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। केवल हिंदी भाषा में  इस फिल्म ने  52.08 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Kangana Ranaut: सुप्रिया श्रीनेत की आपत्तिजनक पोस्ट पर कंगना का पलटवार, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें