प्रभास ने अभिनेता की मदद की
जगपति बाबू ने बताया कि जब वह बहुत परेशान थे तब प्रभास ने उनसे मदद मांगी थी। उन्होंने बताया, 'मैं डिप्रेशन से गुजर रहा था और उनसे बात करना चाहता था। उस समय प्रभास जॉर्जिया में शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने मुझसे कहा, 'मैं तुम्हारे साथ हूं। मुझे अपनी समस्या बताओ, मैं उसे हल कर दूंगा।' फिर उन्होंने मुझे बहुत हिम्मत दी।' उन्होंने आगे बताया कि शूटिंग से लौटने के बाद, प्रभास खुद उनसे मिलने आए और लगातार उनका हौसला बढ़ाते रहे।
जगपति बाबू ने कहा कि प्रभास का दिल बहुत बड़ा है। वे अपने आस-पास मौजूद हर इंसान के साथ, चाहे उनकी उम्र या रुतबा कुछ भी हो, बहुत ही प्यार और अपनापन से पेश आते हैं।