फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद क्रिश्चियन लेकिन मां के लिए बनवाया मंदिर, पिता का धर्म को लेकर अलग नजरिया; जानें CM विजय से जुड़ा किस्सा

Sun, 10 May 2026 02:44 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

CM Joseph Vijay Built Saibaba Temple For Mother: विजय खुद क्रिश्चियन हैं लेकिन मां के लिए मंदिर बनवाया था। वहीं उनके पिता का धर्म को लेकर बिल्कुल अलग नजरिया है। जानिए, तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय के परिवार की धार्मिक मान्यताओं के बारे में।

विज्ञापन
विजय अपने माता-पिता के साथ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विजय अब तमिलनाडु के सीएम हैं। वह अक्सर ही सद्भाव और भाईचारे की बातें करते रहे हैं। असल में इस बात की मिसाल उनका परिवार भी है। जानिए, विजय के परिवार में सबकी धार्मिक मान्याताएं अलग हैं। जब विजय अभिनेता थे तो उन्होंने अपनी मां के लिए साईं बाबा का मंदिर बनवाया था। जबकि विजय के पिता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह खुद को भारतीय मानते हैं और धर्मनिरपेक्षता के भाव में यकीन करते हैं। 

विज्ञापन


मां के लिए विजय ने दो साल पहले बनवाया था मंदिर 
विजय थलापति अपनी मां के बहुत करीब हैं। वह मां की हर इच्छा को पूरा करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय ने अपनी मां शोभा चंद्रशेखर के लिए चेन्नई के कोराट्टूर इलाके में वेंकटेश्वर नगर के पास एक साईं बाबा का मंदिर बनवाया है। यह मंदिर साल 2024 में बना था, मंदिर निर्माण के बाद विजय की मां ने कहा था कि बेटे ने उनका सपना पूरा कर दिया है। 

विज्ञापन

शिरडी साईं बाबा के दरबार में पहुंचे विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विजय भी शिरड़ी साईं बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे थे 
बीते दिनों जब तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के परिणाम नहीं आए थे तो विजय क्रिश्चियन होते हुए भी मुरुगन मंदिर गए। इसके अलावा वह शिरड़ी के साईं बाबा मंदिर भी पहुंचे थे। इन जगहों से उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। वह पूरी तरह से भक्तिभाव में डूब नजर आए थे। 

विजय के पिता का धर्म को लेकर क्या है नजरिया? 
विजय की मां तो साईं बाबा की भक्त हैं। वहीं पिता एस.ए. चंद्रशेखर एक कैथोलिक ईसाई हैं। इसके बाजवूद वह  धर्मनिरपेक्षता की वकालत करते हैं। विजय के पिता का कहना है कि वह परिवार में धर्म को लेकर सख्ती नहीं रखते हैं। उन्होंने खुद एक हिंदू महिला से शादी की। साथ ही विजय की पहली पत्नी भी एक हिंदू महिला थीं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें