फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Joseph Vijay: सीएम बनते ही विजय ने दिखाए 'जन नायक' वाले तेवर; भावुक हुआ परिवार और तृषा; देखें 10 तस्वीरें

Sun, 10 May 2026 01:24 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamil Nadu New Chief Minister Oath Ceremony Pictures: चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जोसेफ विजय उर्फ विजय थलापति ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। यहां देखें, शपथ ग्रहण समारोह की कुछ खास तस्वीरें। 
विज्ञापन
विजय के शपथ ग्रहण की खास तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता से नेता बनने का सफर विजय थलापति के लिए किसी फिल्मी कहानी जैसा था। लेकिन 10 मई 2026 को वह तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए। शपथ ग्रहण समारोह में भी विजय का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला। साथ ही कई और तस्वीरें भी उनके शपथ ग्रहण समारोह के कारण चर्चा में रहीं। देखिए, वो खास 10 तस्वीरें-

विज्ञापन



मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय का 'जन नायकन' अवतार देखने को मिला। सीएम बनने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी और जनता को संबोधित किया। (फोटो क्रेडिट-PTI)
विज्ञापन



विजय का राजनीति में आने का मकसद जनसेवा था, इस बात का जिक्र वह पहले भी कर चुके हैं। सीएम बनते ही उन्होंने 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिला सुरक्षा के लिए विशेष बल बनाने की बात की। 
 



शपथ ग्रहण समारोह में विजय के पिता एस ए चंद्रशेखर के साथ मां शोभा चंद्रशेखर भी मौजूद दिखीं। विजय को सीएम बनते देख उनकी आंखों में आंसू आ गए। बेटे को राज्य का सीएम बनते दिखे वह भाव-विभोर हो गए।  

 



विजय थलापति की करीबी दोस्त तृषा कृष्णनन भी शपथ ग्रहण समारोह में नजर आईंवह भी इस मौके पर काफी इमोशनल दिखीं। उनकी आंखें भी नम नजर आईं।



तृषा विजय के शपथ ग्रहण समारोह में काफी इमोशनल दिखीं। लेकिन साथ ही चेहरे पर विजय के सीएम बनने की खुशी भी झलक रही थी। 



शपथ ग्रहण के दौरान और बाद में विजय, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के साथ दिखे। विजय की पार्टी टीवीके ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में सरकार बनाई है। 



टीवीके पार्टी कार्यकर्ता भी विजय के सीएम बनने की खुशी में झूमे उठे। मिठाई बांटकर उन्होंने इस खास पल का जश्न मनाया। (फोटो क्रेडिट-ANI)
विज्ञापन



विजय ने तमिलनाडु सेक्रेटेरिएट पहुंचकर चीफ मिनिस्टर का चार्ज संभाला। (फोटो क्रेडिट-ANI)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें