एक्टर से राजनेता बने विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बढ़त हासिल की है। ऐसे में कई फिल्मी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। इसमें कई बड़े स्टार्स शामिल हैं। तमिलनाडु में वोटों की गिनती के रुझानों में विजय की पार्टी, तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके), लगभग 110 सीटों पर आगे दिखी। अपने पहले ही चुनाव में पार्टी ने सबसे ज्यादा वोट शेयर हासिल किया है।
रजनीकांत
विजय की पार्टी की जीत पर तमिल के सुपरस्टार रजनीकांत ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने लिखा 'हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के लिए, विजयी 'तमिलगा वेत्री कझगम' के अध्यक्ष विजय को हार्दिक बधाई।'
चिरंजीवी
विजय को बधाई देते हुए चिरंजीवी ने लिखा 'तमिलनाडु राज्य और यहां के लोगों की सेवा के लिए मेरी तरफ से आपको ढेरों शुभकामनाएं।'
महेश बाबू
महेश बाबू ने लिखा 'शानदार जीत हासिल करने पर विजय को बधाई। मुझे पूरा यकीन है कि यह जीत तमिलनाडु के लिए तरक्की का रास्ता तय करेगी।
धनुष
विजय की कामयाबी पर धनुष ने लिखा 'विजय और 'तमिलनाडु वित्री कझगम' को बधाई! चुनावी मैदान में उतरकर अपने पहले ही चुनाव में आपने जनता का समर्थन और प्यार हासिल किया है।'
सूर्या
अभिनेता सूर्या शिवकुमार ने विजय को लेकर एक्स पर लिखा, 'लोगों का प्यार और समर्थन पाना एक आशीर्वाद है। तमिलनाडु को मेरे दोस्त विजय पर बहुत भरोसा है। मैं उन्हें दिल से बधाई देता हूं। वे तमिलनाडु में एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।'
रश्मिका मंदाना
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी एक्स पोस्ट में विजय को चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'बधाई हो। आपके लिए बहुत खुश हूं और आपको इस नए दौर में देखने के लिए उत्साहित हूं।'