सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर उनके आने के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जैसे ही विजय घर के अंदर पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों और चीखों के साथ उनका स्वागत किया। जगदीश के परिवार के एक सदस्य ने उन्हें गले लगाते हुए कहा, ‘आप आए, इससे मैं बहुत-बहुत खुश हूं।’ इस दौरान एक्टर कथिर भी वहां मौजूद थे।
लंबे समय से साथ हैं विजय और जगदीश
बता दें कि जगदीश पलानीसामी पिछले करीब 10 वर्षों से विजय के साथ जुड़े हुए हैं। पहले वह उनके फिल्म प्रोजेक्ट्स और शेड्यूल संभालते थे, बाद में वह फिल्म ‘मास्टर’ के साथ को-प्रोड्यूसर भी बने। इसके अलावा उन्होंने ‘लियो’, ‘महाराजा’ और ‘रिवोल्वर रीटा’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
जगदीश एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘रूट’ भी चलाते हैं और आज भी विजय के करीबी और भरोसेमंद पार्टनर बने हुए हैं। हाल ही में जब विजय दिल्ली गए थे और नरेंद्र मोदी व निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी, तब भी जगदीश उनके साथ मौजूद थे।