दबाव महसूस नहीं करतीं जान्हवी कपूर
फिल्म की लीड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी इस दौरान मौजूद थीं। अपने किरदार को लेकर जान्हवी का कहना है कि मुझे लगता है कि यह मुझे उत्साहित करता है और मेरे काम का यही हिस्सा मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। जहां आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर की चीजों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है।
जान्हवी बिना किसी दबाव के हर प्रोजेक्ट में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में विश्वास रखती हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं काम पर ज्यादा ध्यान देने की कोशिश कर रही हूं और इसे जिम्मेदारी की तरह देखती हूं, दबाव की तरह नहीं। मेरा मानना है कि हर अवसर को अपना सर्वश्रेष्ठ देना और जो भी काम कर रही हूं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जिम्मेदारी है। दबाव ऐसी चीज है जिस पर मैं ध्यान नहीं देना चाहती।