‘16 वयाथिनिले’ में श्रीदेवी, कमल हासन और रजनीकांत
- फोटो : IMDb
कमल हासन-रजनीकांत और श्रीदेवी को लेकर बनाई अपनी डेब्यू फिल्म
भारतीराजा ने साल 1977 में ‘16 वयाथिनिले’ नाम की फिल्म के साथ निर्देशन की शुरुआत की थी। इस फिल्म में लीड रोल में कमल हासन, रजनीकांत और श्रीदेवी थे। इस फिल्म में ग्रामीण परिवेश के अलावा एक लड़की का संघर्ष बखूबी दिखाया गया था। आगे भी भारतीराजा की फिल्मों में ग्रामीण परिवेश और कहानियों को खूब जगह मिली।
इन फिल्मों के कारण भी हुए मशहूर
भारतीराजा ने अपने करियर में 40 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया। चार दशकों से अधिक समय तक तमिल सिनेमा में उन्हें 'इयाकुनार इम्मयम' के नाम से जाना जाता रहा। इयाकुनार इम्मयम का अर्थ होता है तो मार्गदर्शन करने वाला या अपने काम में जिसने शिखर को छू लिया हो। बतौर निर्देशक भारतीराजा ने कई प्रसिद्ध फिल्में बनाई, जिसमें ‘किझाके पोगम रेल’, ‘सिगप्पु रोजक्कल’, ‘अलैगल ओइवाथिल्लई’, ‘काधल ओवियाम’ और ‘मुधल मारियाथाई’ शामिल हैं। भारती राजा ने तेलुगु और हिंदी में भी फिल्मों का निर्देशन किया। उन्होंने श्रीदेवी के साथ ही अपनी फिल्म तमिल ‘16 वयाथिनिले’ का रीमेक ‘सोलवां सावन’ नाम से बनाई, इस फिल्म से ही श्रीदेवी ने हिंदी सिनेमा में दस्तक दी थी।
रेवती को बनाया हीरोइन
अभिनेत्री रेवती ने साउथ के अलावा हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। इस अदाकारा को निर्देशक भारतीराजा ने खोजा था। उनकी निर्देशित फिल्म ‘मान वासनाई’ के जरिए रेवती ने तमिल सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। इस दिग्गज निर्देशक के निधन पर शोक जताते हुए रेवती ने इंस्टाग्राम पोस्ट की है, जिसमें वह लिखती हैं, ‘भारतीराजा सर, आपकी आत्मा को शांति मिले। आप ही की वजह से मैं आज एक एक्ट्रेस हूं।’
निर्देशक भारतीराजा का निधन
- फोटो : इंस्टाग्राम@dir_bharathiraja