फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक सबेश: तमिल अभिनेता का हुआ निधन, 37 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; संगीतकार देवा से था खास रिश्ता

Tue, 20 Oct 2026 04:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karthik Sabesh: दिग्गज संगीतकार देवा के निधन के कुछ ही दिनों बाद कार्तिक सबेश का निधन हो गया है। बीमारी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
विज्ञापन
कार्तिक सबेस, देवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल अभिनेता कार्तिक सबेश का बीते कल  निधन हो गया। वह 37 वर्ष के थे। वह संगीत निर्देशक सबेश के बेटे और दिवंगत संगीतकार देवा के भतीजे थे। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। हाल ही में उन्हें इलाज के लिए चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सोमवार को उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

संगीतकार देवा - फोटो : सोशल मीडिया
कब हुआ चाचा देवा का निधन?
कार्तिक सबेश के निधन से कुछ दिन पहले ही उनके चाचा, दिग्गज संगीत निर्देशक देवा का शनिवार को निधन हो गया था। इस तरह, परिवार और तमिल फिल्म उद्योग को बहुत कम समय के अंतराल में दो बड़े नुकसान झेलने पड़े हैं।

कंपोजर देवा का निधन: श्रद्धांजलि देने पहुंचे रजनीकांत, सीएम विजय को लगा सदमा; राजकीय सम्मान से होगी विदाई
 

कब होगा अंतिम संस्कार?
कार्तिक का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम को चेन्नई में होगा। उनका पार्थिव शरीर चेन्नई स्थित उनके आवास पर रखा गया है, जहां लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी राम्या कार्तिक और दो बेटियां हैं।

कार्तिक का करियर
अपने अभिनय करियर में कार्तिक सबेश ने 'दम', 'वल्लवन', 'पट्टथु यानाई' और 'कुलिर 100' जैसी कई तमिल फिल्मों में काम किया।

देवा ने 400 से अधिक फिल्मों के लिए दिया संगीत
दिग्गज संगीत निर्देशक देवा का शनिवार, 17 अक्तूबर को निधन हो गया। उनके निधन से तमिल फिल्म उद्योग शोक में डूब गया। 'थेनिसाई थेन्द्रल' के नाम से मशहूर देवा ने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा की 400 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत दिया था।
विज्ञापन

रजनीकांत, देवा, विजय - फोटो : सोशल मीडिया
कलाकारों ने दी थी श्रद्धांजलि
  • देवा को रजनीकांत की 'अन्नामलाई', 'अरुणाचलम' और 'बाशा' जैसी कई सफल फिल्मों में संगीत देने के लिए जाना जाता था।
  • उन्हें तमिल सिनेमा में 'गाना' संगीत शैली को लोकप्रिय बनाने का श्रेय भी दिया जाता है।
  • उन्होंने इस शैली में कई गाने रचे और गाए भी थे।
  • रजनीकांत, कमल हासन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय सहित कई प्रमुख हस्तियों ने दिवंगत संगीतकार को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें