फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर सी की अगली फिल्म का टाइटल है 'पुरुषन'; योगी बाबू और विशाल के साथ नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

Thu, 22 Jan 2026 09:32 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamannaah Bhatia Purushan Teaser Out: एक्टर विशाल और निर्देशक सुंदर सी ने चौथी बार हाथ मिलाया है। उनकी आगामी फिल्म का नाम है 'पुरुषन'। टाइटल टीजर में तमन्ना को मुख्य अभिनेत्री के रूप में दिखाया गया है, जबकि योगी बाबू सहायक भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
फिल्म पुरुषन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विशाल, तमन्ना भाटिया और निर्देशक सुंदर सी फिर से एक साथ काम करने जा रहे हैं। उनकी नई फिल्म का नाम 'पुरुषन' है। बुधवार को इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हुई और साथ ही धमाकेदार एक्शन के साथ टीजर भी जारी किया गया।
विज्ञापन

 

किसके बारे में है फिल्म 'पुरुषन'
'पुरुषन' फिल्म की कहानी एक्शन से भरपूर है, जैसा की टीजर में दिखाया गया है। एक्टर विशाल का रोल एक शांत और आज्ञाकारी पति का है, जो घर में सारा काम करता है। लेकिन उसके अंदर एक छिपा हुआ हिंसक और एक्शन वाला इंसान है, जिसके बारे में उसकी दबंग पत्नी (तमन्ना) को शायद पता नहीं है। टीजर में दिखाया गया है कि वह घर की रसोई में ही गुंडों से लड़ता है।

'पुरुषन' के बारे में
फिल्म 'पुरुषन' का निर्माण एसीएस अरुण कुमार ने बेन्ज मीडिया के तहत किया है। इसमें खुशबू सुंदर भी शामिल हैं। संगीत हिपहॉप तमिझा ने दिया है, कैमरा गोपी अमरनाथ ने संभाला है और एडिटिंग रोजर कर रहे हैं। इस फिल्म में योगी बाबू भी हैं, जिससे और मजा आने की उम्मीद है। अभी फिल्म की रिलीज डेट नहीं बताई गई है।
विज्ञापन

पहले भी साथ काम कर चुके हैं सुंदर सी और विशाल
यह विशाल और सुंदर सी की एक साथ चौथी फिल्म है। पहले वे 'आंबला', 'एक्शन' और 'मधा गज राजा' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फैंस को हमेशा विशाल-सुंदर सी की हिट जोड़ी की फिल्म का इंतजार रहता है। तमन्ना के फैंस बेसब्री से उनकी फिल्म 'पुरुषन' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: विशाल भारद्वाज ने शाहिद कपूर के साथ अनबन की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, निर्देशक बोले- 'वो मेरे गुस्से को...'...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें