फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया ने राशा थडानी के साथ शेयर कीं तस्वीरें, लिखा दिलचस्प नोट

Tue, 27 May 2025 08:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Photos: तमन्ना भाटिया ने आज सोशल मीडिया पर राशा थडानी के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। इसके साथ ही तमन्ना ने एक दिलचस्प नोट भी लिखा है।
 
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया और राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी खास जगह बना चुकीं तमन्ना भाटिया ने आज सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को खुश कर दिया है। उन्होंने आज अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिसमें उनके साथ रवीना टंडन की बेटी और फिल्म 'आजाद' की एक्ट्रेस राशा थडानी भी नजर आईं।
विज्ञापन

तमन्ना ने शेयर की तस्वीरें
आज तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें और कुछ शानदार वीडियोज शेयर किए हैं। इनमें से कुछ तस्वीरों में तमन्ना एक्ट्रेस राशा थडानी के साथ भी दिलकश पोज देती नजर आईं। यह एक अवॉर्ड शो के दौरान की तस्वीरें और वीडियोज हैं। इनमें से कई तस्वीरों में तमन्ना डांस की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं, तो किसी में राशा के साथ चिल करती नजर आ रही हैं।
 

तमन्ना का नोट
तमन्ना ने इन खूबसूरत तस्वीरों और वीडियोज के साथ कैप्शन में लिखा, 'एक रात जिसे मैं लंबे समय तक अपने पास रखूंगी। भारतीय सिनेमा की आत्मा को आकार देने वाली महिलाओं को श्रद्धांजलि देना एक अविश्वसनीय सम्मान था। उनकी कहानियां, उनकी शक्ति, उनकी कृपा... उन्होंने कई पीढ़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। 23वें जी सिने अवार्ड्स में उनके प्रतिष्ठित गीतों पर प्रदर्शन करना उनके द्वारा दी गई हर चीज का सम्मान करने का मेरा छोटा सा तरीका था और अभी भी इंडस्ट्री को देना जारी है। बेहतरीन टीमों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला और बहुत-बहुत धन्यवाद मनीष मल्होचत्रा। मुझे यह बहुत पसंद है कि कैसे वह हर अवसर पर कलाकार के व्यक्तित्व को निखारते हैं और सामने लाते हैं, निश्चित रूप से यह लंबे समय में मेरे पसंदीदा रेड कार्पेट में से एक है।'

विज्ञापन

तमन्ना का वर्कफ्रंट
आखिरी बार तमन्ना भाटिया 'ओडेला 2' में नजर आई थीं। यह फिल्म 2022 की तेलुगु फिल्म ओडेला रेलवे स्टेशन का सीक्वल है। तमन्ना हॉरर थ्रिलर फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ फॉरेस्ट' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें