फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanguva: मेगास्टार सूर्या के जन्मदिन पर मेकर्स ने दिखाई 'कंगुवा' की पहली झलक, दहकती आग के बीच नजर आए अभिनेता

Sun, 23 Jul 2023 11:17 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार सूर्या के जन्मदिन के मौके पर उनकी मचअवेटेड फिल्म 'कांगुवा' की शानदार पहली झलक पेश की है, जिसमें एक्टर दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
कांगुवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार सूर्या आज यानी 23 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच मेगास्टार के फैंस उनकी मचअवेटेड फिल्म 'कांगुवा' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्माताओं ने सूर्या के बर्थडे को और भी खास बनाने के लिए उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म की शानदार पहली झलक पेश की है, जिसमें एक्टर दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। सिरुथाई शिवा के निर्देशन में बनी 'कांगुवा' एंटरटेनमेंट से भरपूर है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मिल रही शानदार प्रतिक्रिया
यह फिल्म स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशंस ने बनाई है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ योगी बाबू, किंग्सले, कोवई सरला, आनंद राज और कई दिग्गज स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर जारी होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है। रिलीज किए गए इस टीजर में सूर्या को लुक को देखने के बाद फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो सूर्या अन्ना। कंगुवा का यह सिर्फ एक छोटा टुकड़ा है, लेकिन यह एक्साइटिंग है और फिल्म रोमांच अनुभव पैदा करेगी। हम दुनिया भर में दिल जीत रहे हैं।'


इतने भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म 
'कंगुवा' के निर्माता इस फिल्म को 3डी में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म 10 अलग-अलग भाषाओं में होगी, जो कई क्षेत्रों में लाखों दर्शकों तक पहुंचेगी। बता दें कि सूर्या ने इससे पहले अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया था, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस के दिलों में बेताबी काफी बढ़ गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sunny Leone: सनी लियोनी ने महेश भट्ट को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा, बोलीं- उन्होंने 'जिस्म 2' दी तो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें