निर्देशक बाला का कहा शुक्रिया
इस दौरान सूर्य ने निर्देशक बाला का शुक्रिया अदा किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @talkies_writeup नाम के हैंडल से एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें सूर्य को देखा जा सकता है। इसके साथ लिखा है, 'अगर फिल्म 'नंदा' नहीं होती तो 'काका काका' भी नहीं होती और न ही 'वरणं आयिरम्' फिल्म होती। शुक्रिया बाला सर मुझे तमिल सिनेमा में रूबरू कराने के लिए। बता दें कि फिल्म 'नंदा' का निर्देशन बाला ने किया। और आगामी फिल्म 'वनंगान' का निर्देशन भी बाला ही कर रहे हैं।
ये खबर भी पढे़ं:
OmPrakash Birth Anniversary: टेलीग्राम बना वरदान, दिलचस्प है ओमप्रकाश का ‘कमला’ से 'दद्दू' तक का सफर
इस दिन रिलीज होगी 'वनंगान'
सूर्य ने निर्देशक बाला के साथ काम करने का किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बाताया कि वे साल 2000 में शूटिंग कर रहे थे। तभी अचानक बाला का कॉल आया और उन्होंने जानकारी दी कि वे उनकी अगली फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। उनके शब्दों ने जिंदी बदल दी। सूर्य ने आगे कहा कि उन्होंने निर्देशक से बहुत कुछ सीखा है और हर दिन सीखते हैं। सूर्य ने कहा कि वे आज जिस जगह पर हैं, बाला की बदौलत ही हैं। फिल्म 'वनंगान' के बारे में उन्होंने कहा कि यह तमिल सिनेमा की बड़ी फिल्म है। फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।
ये खबर भी पढे़ं:
Kareena Kapoor: करीना ने जेह की प्रेग्रेंसी के दौरान सैफ के रिएक्शन का किया खुलासा, आमिर ने दी यह प्रतिक्रिया