फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriya: 'कंगुवा' की असफलता के बाद एक्टर सूर्य ने अगली फिल्म के लिए कसी कमर, 'वनांगन' के ऑडियो लॉन्च में आए नजर

Thu, 19 Dec 2024 01:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suriya: एक्टर सूर्य, जिन्हें लोग सूर्या के नाम से जानते हैं, हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'वनांगन' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में नजर आए। यह पहला मौका रहा, जब 'कंगुवा' की असफलता के बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से देखा गया।
विज्ञापन
अभिनेता सूर्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल नवंबर में रिलीज हुई फिल्म 'कंगुवा' में एक्टर सूर्य अहम भूमिका में नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। दर्शकों से जैसी भी प्रतिक्रिया मिली उसे सिर-माथे पर लेकर अभिनेता अब अपने अगले प्रोजेक्ट्स की तैयारी में जुट गए हैं। फिल्म 'कंगुवा' की असफलता के बाद हाल ही में सूर्य पहली बार सार्वजनिक रूप से किसी इवेंट में नजर आए। उन्हें फिल्म 'वनांगन' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में देखा गया।  

विज्ञापन

टीम का बढ़ाया हौसला
इस साल 14 नवंबर को रिलीज हुई 'कंगुवा' की असफलता के बाद सूर्य को तगड़ा झटका लगा। हालांकि, वे अब इससे आगे बढ़कर अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने शिवकार्तिकेयन के साथ चेन्नई में फिल्म 'वनंगान' के ऑडियो लॉन्च में हिस्सा लिया। इस दौरान अभिनेता ने अपनी पूरी टीम के कठिन परिश्रम की जमकर तारीफ की।

ये खबर भी पढे़ं: 
Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका ने शुरू की शूटिंग, जल्द ही साझा करेंगी क्या नया कर रही हैं?

निर्देशक बाला का कहा शुक्रिया
इस दौरान सूर्य ने निर्देशक बाला का शुक्रिया अदा किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @talkies_writeup नाम के हैंडल से एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें सूर्य को देखा जा सकता है। इसके साथ लिखा है, 'अगर फिल्म 'नंदा' नहीं होती तो 'काका काका' भी नहीं होती और न ही 'वरणं आयिरम्' फिल्म होती। शुक्रिया बाला सर मुझे तमिल सिनेमा में रूबरू कराने के लिए। बता दें कि फिल्म 'नंदा' का निर्देशन बाला ने किया। और आगामी फिल्म 'वनंगान' का निर्देशन भी बाला ही कर रहे हैं।

ये खबर भी पढे़ं: 
OmPrakash Birth Anniversary: टेलीग्राम बना वरदान, दिलचस्प है ओमप्रकाश का ‘कमला’ से 'दद्दू' तक का सफर
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी 'वनंगान'
सूर्य ने निर्देशक बाला के साथ काम करने का किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बाताया कि वे साल 2000 में शूटिंग कर रहे थे। तभी अचानक बाला का कॉल आया और उन्होंने जानकारी दी कि वे उनकी अगली फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। उनके शब्दों ने जिंदी बदल दी। सूर्य ने आगे कहा कि उन्होंने निर्देशक से बहुत कुछ सीखा है और हर दिन सीखते हैं। सूर्य ने कहा कि वे आज जिस जगह पर हैं, बाला की बदौलत ही हैं। फिल्म  'वनंगान' के बारे में उन्होंने कहा कि यह तमिल सिनेमा की बड़ी फिल्म है। फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।

ये खबर भी पढे़ं:
Kareena Kapoor: करीना ने जेह की प्रेग्रेंसी के दौरान सैफ के रिएक्शन का किया खुलासा, आमिर ने दी यह प्रतिक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें