फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘करुप्पु’ के सुबह 9 बजे के शो हुए कैंसिल, रिलीज से कुछ घंटे पहले मेकर्स ने की घोषणा; जानिए क्या रही वजह?

Thu, 14 May 2026 09:26 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karuppu Morning Shows Cancelled: सुर्या और तृषा की आगामी फिल्म ‘करुप्पु’ का इंतजार कर रहे फैंस को निराशा हाथ लगी है। जानिए आखिर क्यों कैंसिल हुए फिल्म के मॉर्निंग शो…
विज्ञापन
करुप्पु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर तमिल फिल्म ‘करुप्पु’ 14 मई को अपनी रिलीज से एक दिन पहले मुश्किलों में फंस गई है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि तमिलनाडु की थलापति विजय सरकार से मंजूरी मिलने के बाद भी फिल्म के सुबह 9 बजे के शो कैंसिल हो गए। मेकर्स ने देर रात इसकी जानकारी दी। अचानक सुबह 9 बजे के शो रद्द होने से फैंस काफी निराश हो गए हैं।

मेकर्स ने देर रात की शो कैंसिल होने की घोषणा

विज्ञापन

'करुप्पु' को आज अपनी रिलीज से कुछ घंटे पहले एक अप्रत्याशित समस्या का सामना करना पड़ा। फिल्म के प्रीमियर से कुछ घंटे पहले ही सुबह 9 बजे के शो रद्द कर दिए गए। यह जानकारी 13 मई को सिनेमाघरों के मालिकों द्वारा वित्तीय संकट की आशंका जताने के बाद सामने आई।

निर्माता एसआर प्रभु ने 13-14 मई की मध्य रात लगभग 1 बजे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सुबह 9 बजे के शो कैंसिल होने की जानकारी दी और दर्शकों से माफी मांगी। एसआर प्रभु ने एक्स पर लिखा, ‘अपरिहार्य कारणों से 'करुप्पु' के सुबह 9 बजे के शो रद्द किए जा रहे हैं। हम सभी से तहे दिल से माफी मांगते हैं!’
विज्ञापन

 

 

थिएटर मालिकों ने बुकिंग प्लेटफॉर्म से हटाई ‘करुप्पु’
इससे पहले निर्देशक-अभिनेता आरजे बालाजी ने वित्तीय समस्याओं की बात कहते हुए उम्मीद जताई थी कि निर्माता 13 मई की रात तक इनका समाधान कर लेंगे। हालांकि, समस्याएं नहीं सुलझाई जा सकीं जिसके कारण फिल्म की रिलीज में देरी हुई और सुबह के शो कैंसिल करने पड़े।

फिल्म की रिलीज टलने की चर्चाएं तब और बढ़ गईं, जब फैंस ने देखा कि कई सिनेमाघरों ने बुकिंग प्लेटफॉर्म से फिल्म का विज्ञापन हटा दिया है। इसके तुरंत बाद कई सिनेमाघर मालिकों ने भी आंतरिक वित्तीय समस्याओं का हवाला देते हुए पोस्ट साझा किए।
 


 

 

फैंस ने जताई निराशा
मेकर्स द्वारा सुबह 9 बजे के शो कैंसिल करने की घोषणा करते ही फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस निराश हो गए। अपनी निराशा जाहिर करते हुए कई फैंस ने प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा कि वे दो साल से अधिक समय से फिल्म का इंतजार कर रहे थे। वहीं कई फैंस ने मेकर्स से स्पष्टीकरण मांगते हुए इसके पीछे की वजह और फिल्म की रिलीज पर अपडेट मांगी। तो कई फैंस ने इस घटनाक्रम पर दुख भी जताया।

विज्ञापन

फिल्म 'करुप्पु' - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रमुख भूमिका में हैं सूर्या और तृषा
आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित ‘करुप्पू’ में सूर्या और तृषा कृष्णन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में इंद्रांस, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, अनघा माया रवि, सुप्रीत रेड्डी, योगी बाबू, दीपा शंकर, और जाफर सादिक भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसका निर्माण ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स बैनर के तहत एसआर प्रकाश बाबू और एसआर प्रभु द्वारा किया गया है। अब देखना ये है कि क्या फिल्म आज रिलीज हो पाती है या नहीं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें